रतन सिंह शेखावत लगता तीसरी बार निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित
स्मार्ट हलचल/पावटा/राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय उप शाखा पावटा के वार्षिक चुनाव कस्बे की राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय पावटा में आयोजित हुए। चुनाव अधिकारी बजरंग सिंह राजपूत एवं चुनाव पर्यवेक्षक मनोज कुमार शर्मा ने बताया कि राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय उप शाखा पावटा के रतन सिंह शेखावत लगता तीसरी बार निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए। कार्यकारिणी में सभा अध्यक्ष ओम प्रकाश शर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष बजरंग सिंह शेखावत , उपाध्यक्ष पुरुष लक्ष्मण सिंह शेखावत, उपाध्यक्ष महिला सरोज कुमारी यादव, मंत्री धर्मपाल कनौजिया, महिला मंत्री रतन कंवर, कोषाध्यक्ष जितेंद्र कुमार शर्मा, प्राध्यापक प्रतिनिधि डॉ मनोज कुमार शर्मा, प्रधानाचार्य प्रतिनिधि बाबूलाल वर्मा, वरिष्ठ अध्यापक प्रतिनिधि सुरेश चंद दायमा, पंचायत शिक्षक प्रतिनिधि पुरुषोत्तम शर्मा, महिला शिक्षक प्रतिनिधि मीना शर्मा , शारीरिक शिक्षक प्रतिनिधि अशोक कुमार टांक, प्रबोधक प्रतिनिधि गणपत राम यादव, सेवा निवृत शिक्षक प्रतिनिधि लक्ष्मी नारायण शर्मा, निर्विरोध चुने गए। इनके अतिरिक्त पांच प्रदेश महासमिति सदस्य गजानंद टीलावत, ओम प्रकाश बुनकर, पूरणचंद कसाना, गुलाबचंद शर्मा एवं सुंदरलाल मांडैया मनोनीत किए गए। इनके अतिरिक्त जिला महासमिति में 21 सदस्य चुने गए, जिनमें गुलाबचंद शर्मा, पूरणमल बुनकर, नवीन कुमार रूंडला, घनश्याम बिहारी शर्मा, भेरूलाल बुनकर, बजरंग सिंह शेखावत, जितेंद्र कुमार शर्मा, लक्ष्मण सिंह शेखावत, सत्यनारायण शर्मा, गणपत राम यादव, मनोज कुमार शर्मा, सुरेश चंद्र दायमा, पुरुषोत्तम शर्मा, बनवारी लाल बुनकर, पूरणचंद कसाना , ओम प्रकाश शर्मा, सुंदरलाल मांड्या, रणजीत सिंह शेखावत, अमित कुमार शर्मा एवं संदीप पारीक को मनोनीत किया गया। चुनाव अधिकारी एवं चुनाव पर्यवेक्षक द्वारा कार्यकारिणी को शपथ ग्रहण करवाया गया।