प्रदेश कार्यकारिणी चुनाव में वीरेंद्र शर्मा प्रदेशाध्यक्ष , महामंत्री रामदयाल मीणा कार्यकारी अध्यक्ष नवीन शर्मा,सोहन लाल गुप्ता अतिरिक्त महामंत्री
गंगापुर सिटी |स्मार्ट हलचल|राजस्थान शिक्षक संघ (सियाराम) का एक दिवसीय प्रांतीय महा समिति अधिवेशन दौसा के कैप्टन छुट्टन लाल मीणा टाउन हॉल में आयोजित हुआ ।
एक दिवसीय अधिवेशन में शिक्षा,शिक्षार्थी व शिक्षक विषयों पर मंथन हुआ, नई शिक्षा नीति 2020 पर चर्चा की गयी,संगठन पदाधिकारियों ने राज्य सरकार से माँग की सरकारी विद्यालयों में प्रवेश की कक्षा एक में प्रवेश की न्यूनतम आयु 6 वर्ष की बाध्यता समाप्त की जावे तथा सभी सरकारी सरकारी विद्यालयों में बाल वाटिका शुरू करने की माँग की, सरकार से पारदर्शी स्थानांतरण नीति के साथ तृतीय श्रेणी सहित सभी संवर्गो के तबादले करने ,सभी पदों की बकाया पदोन्नति करने की माँग की गयी ,जब सम्मेलन या शिक्षक का अवकाश हो उस दिन शिक्षा विभाग का कार्यक्रम जारी नहीं हो ,पूर्व प्राथमिक शिक्षक को भी शिक्षकों के समान वेतन होना चाहिए ,वेसिक कम्प्यूटर अनुदेशक और वरिष्ठ कम्प्यूटर अनुदेशक के बाद पदोन्नति का विकल्प होना चाहिए
संरक्षक सियाराम शर्मा ने कहा की संस्कारवान शिक्षा देना शिक्षक का महत्वपूर्ण कर्तव्य है और इस कर्तव्य को बखूबी निभाना है उन्होंने प्रशासनिक स्तर पर शिक्षकों संबंधित समस्याओं का निस्तारण करने का भरोसा दिलाया । वक्ताओं ने बच्चों को संस्कार युक्त शिक्षा देने के लिए शिक्षकों से संवाद किया गया एवं बच्चों को मोबाइल से दूर रखने की पहल की
प्रदेश प्रवक्ता मुकेश मीणा ने बताया कि अधिवेशन के दूसरे दिन प्रदेश कार्यकारिणी के संपन्न हुए चुनावों में डुंगरपुर के प्रदेश सभाध्यक्ष,ललित आर पाटीदार , उप सभाध्यक्ष गंगानगर के प्रवीण गौड़ , भीलवाड़ा के वीरेंद्र शर्मा प्रदेश अध्यक्ष, करौली के रामदयाल मीणा महामंत्री, जयपुर के नवीन कुमार शर्मा कार्यकारी अध्यक्ष,झुंझुनु के उम्मेद सिंह डूड़ी मुख्य महामंत्री,जयपुर के नवीन शर्मा महामंत्री,प्रदेश प्रवक्ता मुकेश मीणा महामंत्री , हेमंत जांगिड़ प्रदेश कोषाध्यक्ष,दौसा के प्रदेश उपाध्यक्ष जयपुर टीकेन्द्र सिंह मीना,संयुक्त महामंत्री राजेन्द्र पारीक ,सहायक प्रदेश कोषाध्यक्ष बनवारी लाल गौतम एवं प्रदेश अध्यक्ष संस्कृत शिक्षा बनवारी लाल सैनी अतिरिक्त महामंत्री सोहन लाल गुप्ता,बदन सिंह मीणा चुने गए। रामलाल वैष्णव प्रदेश आजीवन सदस्य बने सवाई माधोपुर जिले से सुरेश चंद शर्मा जिला अध्यक्ष, नरेश सिसोदिया जिला कोषाध्यक्ष, हनुमान प्रसाद शर्मा, मोहिद खान और शिक्षक उपस्थित हुए।
