Homeराजस्थानजयपुरराजस्थान यादव महासभा के युवा प्रदेशाध्यक्ष बने मदन यादव

राजस्थान यादव महासभा के युवा प्रदेशाध्यक्ष बने मदन यादव

समाज के प्रबुद्धजनों ने किया स्वागत अभिनन्दन

(श्रीराम इंदौरिया)

जयपुर:स्मार्ट हलचल/अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ.स्वप्न कुमार घोष एवं शताब्दी समारोह समिति के अध्यक्ष सत्यप्रकाश सिंह के निर्देशानुसार राष्ट्रीय महासचिव दिनेश यादव ने राष्ट्रीय कार्यकारिणी का विस्तार करते हुये एसएसबीसी ग्रुप के एमड़ी मदन यादव को राजस्थान इकाई का युवा प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। इस अवसर पर नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष मदन यादव ने शीर्ष नेतृत्व एवं राजस्थान यादव महासभा के प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व सांसद डॉ.करण सिंह यादव, कार्यकारी अध्यक्ष महेन्द्र यादव एवं उपाध्यक्ष रणजीत यादव का आभार प्रकट किया और कहा कि अखिल भारतवर्षीय महासभा ने मुझे जो प्रदेश स्तर की जिम्मेदारी दी है, उसे मै पूर्ण रूप से और ईमानदारी पूर्वक निभाउंगा, साथ ही समाज को राजनीतिक भागीदारी में युवाओं को जोड़कर रखना मेरी पहली प्राथमिकता होगी। जल्द ही प्रदेश व जिला कार्यकारिणी टीम बनाकर यादव समाज की प्रमुख मांगो को पूरा करने का प्रयास करूंगा। जिसमें अहीर रेजिमेंट, जातीय जनगणना, राजनीतिक उत्थान के कार्य, समाज में युवाओं की भागीदारी, समाज में फैली कुरीतियों को दूर करना मेरी पहली प्राथमिकता होगी। इस मौके पर महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी, प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्यों के साथ जिला अध्यक्ष सरदार चोरियां, पूर्व पार्षद हनुमान सहाय यादव, सुरेश यादव, चोमू युवा महासभा से प्रदेश सचिव ओपी यादव, प्रदेश उपाध्यक्ष एडवोकेट महेंद्र यादव, जयपुर शहर अध्यक्ष महेंद्र यादव, ओमप्रकाश यादव सांगानेर, महासभा कोषाध्यक्ष सीएम अहीर, डॉ.एसपी यादव, मुकेश यादव रॉयल बेकरी, गणेश यादव, पिंटू यादव बापू नगर, ओम प्रकाश यादव, लालचंद चोरिया, हनुमान यादव, श्याम लाल यादव, जगदीश हनिनवाल, धर्मवीर यादव, मोहन यादव, मुकेश यादव चाकसू सहित गणमान्य समाज बंधु मौजूद रहे।

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
news paper logo
AD dharti Putra
logo
AD dharti Putra
RELATED ARTICLES