Homeराजस्थानजयपुरराजस्थान युवा यादव महासभा में नारायणपुर के राजेन्द्र यादव को मिला प्रदेश...

राजस्थान युवा यादव महासभा में नारायणपुर के राजेन्द्र यादव को मिला प्रदेश सचिव का दायित्व

प्रदेशाध्यक्ष मदन यादव ने सौंपी नई जिम्मेदारी, क्षेत्र में खुशी की लहर

 (बिन्टू कुमार)

नारायणपुर| स्मार्ट हलचल|राजस्थान युवा यादव महासभा के प्रदेशाध्यक्ष मदन यादव व कार्यकारी प्रदेशाध्यक्ष महेन्द्र यादव ने नारायणपुर निवासी राजेन्द्र यादव पुत्र काना राम यादव को संगठन की प्रदेश कार्यकारिणी में नई जिम्मेदारी देते हुए प्रदेश सचिव के पद पर नियुक्त किया है। इस नियुक्ति से पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई है। ग्रामीणों और संगठन से जुड़े कार्यकर्ताओं ने मिठाई बाँटकर अपनी प्रसन्नता व्यक्त की। लोगों का कहना है कि राजेन्द्र यादव की मेहनत, ईमानदारी और समाजसेवा के प्रति समर्पण ने उन्हें यह सम्मान दिलाया है। प्रदेशाध्यक्ष मदन यादव ने बताया कि संगठन को मजबूत और सक्रिय बनाने के लिए योग्य व समर्पित युवाओं को जिम्मेदारी देना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि संगठन के विस्तार और युवाओं को सशक्त बनाने के उद्देश्य से यह नियुक्ति की गई है। प्रदेशाध्यक्ष ने विश्वास जताया कि राजेन्द्र यादव अपने पद की गरिमा को बनाए रखते हुए संगठन के उद्देश्यों को जन-जन तक पहुँचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएँगे। नियुक्ति के बाद राजेन्द्र यादव ने प्रदेशाध्यक्ष एवं पदाधिकारियों का आभार जताते हुए कहा कि यह उनके लिए सम्मान की बात है। उन्होंने कहा कि वे संगठन के प्रत्येक सदस्य के साथ मिलकर समाज के युवाओं के शिक्षा, रोजगार, एकता और सामाजिक उत्थान के लिए निरंतर कार्य करते रहेंगे। स्थानीय लोगों और संगठन के कार्यकर्ताओं ने राजेन्द्र यादव को शुभकामनाएँ दीं और कहा कि उनकी नियुक्ति से क्षेत्र के युवाओं में नया उत्साह और जोश का संचार हुआ है। ग्रामीणों ने कहा कि राजेन्द्र यादव लंबे समय से समाजसेवा, युवाओं के मार्गदर्शन और संगठनात्मक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। गौरतलब है कि इससे पहले राजेन्द्र यादव ने राजस्थान युवा यादव महासभा में अलवर जिले के उपाध्यक्ष पद पर करीब 10 वर्ष तक सफलतापूर्वक जिम्मेदारी निभाई थी। उनके समर्पण और नेतृत्व क्षमता को देखते हुए ही उन्हें यह नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
news paper logo
logo
RELATED ARTICLES