Homeराजस्थानअलवरराजस्थानी भाषा को 8वीं अनुसूची में शामिल किया जाये जिलाअध्यक्ष ढाका

राजस्थानी भाषा को 8वीं अनुसूची में शामिल किया जाये जिलाअध्यक्ष ढाका

Published on

भीनमाल ।स्मार्ट हलचल|अंतरराष्ट्रीय मातृभाषा दिवस के अवसर पर राजस्थानी भाषा को भारतीय संविधान की 8वीं अनुसूची में शामिल करने की मांग को लेकर राजस्थानी भाषा संघर्ष समिति, शाखा-भीनमाल द्वारा उपखंड अधिकारी भीनमाल को राष्ट्रपति एवं प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा गया। जिलाअध्यक्ष एडवोकेट ढाका ने बताया कि राजस्थानी केवल एक बोली नहीं, बल्कि समृद्ध साहित्य, व्याकरण, लोकपरंपराओं और सांस्कृतिक विरासत से समृद्ध भाषा है। यह न केवल राजस्थान बल्कि देश-विदेश में बसे करोड़ों लोगों की मातृभाषा है। इसके बावजूद आज तक इसे संवैधानिक मान्यता नहीं मिल पाई है, जो अत्यंत चिंताजनक विषय है।
समिति ने उल्लेख किया कि राजस्थान विधानसभा द्वारा पूर्व में सर्वसम्मति से राजस्थानी भाषा को मान्यता देने का प्रस्ताव पारित किया जा चुका है तथा केंद्र सरकार की विभिन्न समितियों ने भी सकारात्मक अनुशंसा की है। इसके बावजूद अभी तक इसे संविधान की 8वीं अनुसूची में शामिल नहीं किया गया है। समिति के प्रतिनिधियों ने मांग की कि जनभावनाओं का सम्मान करते हुए राजस्थानी भाषा को शीघ्र ही 8वीं अनुसूची में शामिल किया जाए, ताकि मातृभाषा में शिक्षा, संरक्षण एवं संवर्धन को बढ़ावा मिल सके।
ज्ञापन सौंपते समय समिति के कांग्रेस विधि विभाग जिला अध्यक्ष एडवोकेट श्रवण ढाका,अल्पसंख्या विभाग कांग्रेस प्रदेश सचिव इकबाल खान, राजस्थानी भाषा संघर्ष समिति के सदस्य ओमप्रकाश साऊ,एनएसयुआई छात्रनेता पुखराज मांजू ,राजपाल मांजू ,गोपी बिश्नोई,हरचंद मेघवाल, प्रवीण बेनिवाल, सादिक खान, अभिषेक बिश्नोई, विष्णु बिश्नोई एवं पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।

Latest articles

SI भर्ती-2021 पेपर लीक कांड: 2 सब इंस्पेक्टर बर्खास्त

डमी अभ्यर्थी बैठाकर पास की थी परीक्षा, SOG जांच में खुलासा; राजेंद्र प्रसाद गोयल...

टोंक NH-52 पर भीषण हादसा: खानपुर विधायक की स्कॉर्पियो ने बाइक सवार पूर्व सरपंच को कुचला

टोंक (स्मार्ट हलचल)। नेशनल हाईवे-52 पर शनिवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा पेश आया।...

क्रोध के सौ नुकसान हैं, पर क्षमा के हजार फायदे हैं: राष्ट्र-संत श्री ललितप्रभ जी

ओम जैन  शंभूपुरा। स्मार्ट हलचल|राष्ट्र-संत महोपाध्याय श्री ललितप्रभ सागर जी महाराज ने कहा कि हमने...

चित्तौड़गढ़ के प्रतापनगर महात्मा गांधी स्कूल में छत का प्लास्टर गिरा, बच्चों की सुरक्षा खतरे में: पूर्व मंत्री जाडावत

ओम जैन शंभूपुरा।स्मार्ट हलचल|राजस्थान सरकार के पूर्व राज्यमंत्री सुरेंद्रसिंह जाड़ावत ने चित्तौड़गढ़ शहर में स्कूल...

More like this

थाना गोटन की बड़ी कार्रवाई:, ऑपरेशन नीलकंठ के तहत 409.9 किलोग्राम डोडा पोस्त चूरा जब्त

कीमत लगभग 61.50 लाख रुपये। मेड़ता रोड एजाज़ अहमद उस्मानी। स्मार्ट हलचल|मेड़ता रोड के निकटवर्ती थाना...

भीषण जाम से निकल कर लिया नेत्रदान

रणवीर सिंह चौहान भवानी मंडी|स्मार्ट हल चल/ जब इरादे अटल होते हैं तो बाधाएँ...

25 हजार के इनामी डकैत को पुलिस ने किया अदालत में पेश, मजिस्ट्रेट ने रिमांड लेने के दिए निर्देश

सूरौठ।स्मार्ट हलचल|पुलिस की ओर से गिरफ्तार किए गए 25 हजार रुपये के इनामी डकैत...