पूर्व सहकारिता मंत्री कार्यालय में चित्तौड़गढ़ ज़िला फुटबॉल संघ अध्यक्ष पूरण आंजना व निवर्तमान पालिका अध्यक्ष सुभाष चन्द्र शारदा ने मेवाड़ी पगड़ी पहनाकर किया अभिनंदन
निंबाहेड़ा,स्मार्ट हलचल|राजस्थान की उभरती महिला क्रिकेट प्रतिभाओं अंडर-19 टीम की ऑलराउंडर संयुम कुरेशी तथा अंडर-15 की विकेटकीपर एवं बैट्समैन साइमा कुरेशी का गुरुवार को प्रातः11:00 बजे निंबाहेड़ा आगमन पर सम्मान किया गया। चूरू जिले की निवासी दोनों बहनें अपने पिता साबिर कुरेशी एवं भाई सुलेमान कुरैशी के साथ पूर्व सहकारिता मंत्री उदयलाल आंजना के पेच एरिया स्थित कार्यालय पहुंचीं, जहां उन्होंने वरिष्ठ जनप्रतिनिधियों से भेंट कर आशीर्वाद प्राप्त किया।
इस अवसर पर उदयलाल आंजना के कार्यालय परिसर में आयोजित संक्षिप्त कार्यक्रम में चित्तौड़गढ़ ज़िला फुटबॉल संघ अध्यक्ष पूरण आंजना,एवं निंबाहेड़ा नगर पालिका के निवर्तमान अध्यक्ष सुभाष चन्द्र शारदा ने दोनों क्रिकेटर बहनों का मेवाड़ी पगड़ी पहनाकर एवं उपरणा ओढ़ाकर सम्मान किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि राज्य स्तर पर बेटियों की बढ़ती भागीदारी से खेल क्षेत्र में नया इतिहास रचा जा रहा है।
आंजना ने कहा कि संयुम कुरेशी ने अंडर-19 स्तर पर ऑलराउंडर के रूप में तथा साइमा कुरेशी ने अंडर-15 वर्ग में विकेटकीपर-बैट्समैन के रूप में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जिले एवं प्रदेश का नाम रोशन किया है।
शारदा आशा व्यक्त की कि दोनों खिलाड़ी आगामी राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भी राजस्थान का गौरव बढ़ाएंगी।
इस अवसर पर चित्तौड़गढ़ जिला फुटबॉल संघ के कोषाध्यक्ष मनोज पारख, निंबाहेड़ा विधानसभा युवा कांग्रेस अध्यक्ष जसवंत सिंह आंजना, कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ नगर अध्यक्ष मोहम्मद कुरैशी, राजीव गांधी पंचायती राज संगठन प्रकोष्ठ नगर अध्यक्ष रोमी पोरवाल, नगर कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष शमशू कमर मंसूरी, नगर कांग्रेस कार्यकारिणी सदस्य सिराज मेव, निंबाहेड़ा रज़ा एजुकेशन सोसायटी (रजि.) के अध्यक्ष मोहम्मद फारूक, अकाय क्रिकेट एकेडमी के संस्थापक आशीष टांक,एडवोकेट यासीन मंसूरी, अब्दुल शाहिद खान, रशीद खान,आशुतोष टांक, बाबू खान मेव तथा कांग्रेस कार्यालय प्रभारी ज़ाकिर हुसैन उपस्थित रहे।










