Homeभीलवाड़ाराजस्थान राज्य प्रदूषण नियंत्रण मंडल का एमआईएस 1.0 होगा बंद, अब केवल...

राजस्थान राज्य प्रदूषण नियंत्रण मंडल का एमआईएस 1.0 होगा बंद, अब केवल एमआईएस 2.0 से होंगे आवेदन

लकी शर्मा

भीलवाड़ा। राजस्थान राज्य प्रदूषण नियंत्रण मंडल ने बड़ा निर्णय लेते हुए पुराने मैनेजमेंट इन्फोर्मेशन सिस्टम (एमआईएस) 1.0 से नए आवेदन लेना बंद कर दिया है। अब उद्योगों के सभी आवेदन केवल एमआईएस 2.0 के जरिए ही ऑनलाइन स्वीकार किए जाएंगे।

मंडल की ओर से बताया गया कि एमआईएस 1.0 पर पहले से आए हुए आवेदन ग्रीन चैनल के माध्यम से निस्तारित किए जाएंगे। वहीं, नए आवेदन पूरी तरह से एमआईएस 2.0 पर ही किए जाएंगे।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने विश्व पर्यावरण दिवस 5 जून, 2025 को ईज़ ऑफ डूइंग बिजनेस को बढ़ावा देने के उद्देश्य से इस नई व्यवस्था की शुरुआत की थी। इसके तहत आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन और बिना मानवीय हस्तक्षेप के की जा रही है।

एमआईएस 2.0 में उद्योगों को कई सुविधाएं मिलेंगी—

ऑनलाइन आवेदन व निस्तारण

निरीक्षण व त्रुटि सूचना की उपलब्धता

निर्धारित समय सीमा की जानकारी

मोबाइल ऐप व वेब पोर्टल से सेवाएं

ऑटो रिन्यूअल सिस्टम की सुविधा

साथ ही एक सिटीज़न पोर्टल भी बनाया गया है, जिसके जरिए आम नागरिक मंडल से संबंधित जानकारी प्राप्त कर सकते हैं और ऑनलाइन शिकायत भी दर्ज करवा सकते हैं।

मंडल ने सभी उद्योगपतियों से अपील की है कि वे एमआईएस 2.0 और ऑटो रिन्यूअल सिस्टम का उपयोग कर त्वरित एवं पारदर्शी प्रक्रिया का लाभ उठाएं।

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
news paper logo
RELATED ARTICLES