राजस्थान बार काउंसिल सदस्य नीरज कुमार गुर्जर का मांडल में भव्य स्वागत, अधिवक्ताओं व युवाओं ने किया अभिनंदन

मांडल । सुरेश चन्द्र मेघवंशी

राजस्थान बार काउंसिल चुनाव में प्रथम वरीयता से विजय प्राप्त करने के बाद पहली बार भीलवाड़ा आगमन पर अधिवक्ता नीरज कुमार गुर्जर का मांडल बस स्टैंड पर भव्य स्वागत किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व अधिवक्ता जितेंद्र सिंह गौड़ ने किया। इस अवसर पर मांडल बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं, क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों एवं सैकड़ों युवाओं ने गर्मजोशी के साथ पुष्पमालाएं पहनाकर एवं साफा बंधवाकर उनका अभिनंदन किया।
स्वागत समारोह के दौरान पूरे बस स्टैंड परिसर में उत्साह का माहौल रहा। समर्थकों ने नारेबाजी करते हुए नीरज कुमार गुर्जर का स्वागत किया तथा उनके बार काउंसिल सदस्य निर्वाचित होने को भीलवाड़ा जिले के अधिवक्ताओं के लिए गौरव का विषय बताया। अधिवक्ता जितेंद्र सिंह गौड़ ने कहा कि नीरज कुमार गुर्जर की जीत प्रदेश के अधिवक्ता समाज के विश्वास की जीत है। उन्होंने उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व में अधिवक्ताओं के हितों से जुड़े मुद्दों का प्रभावी ढंग से समाधान होगा तथा बार और बेंच के बीच बेहतर समन्वय स्थापित होगा।
कार्यक्रम में जोधपुर उच्च न्यायालय के न्यायाधीश फरजंद अली के पुत्र एवं अधिवक्ता जीसान अली, अधिवक्ता हेमेंद्र शर्मा, ओम प्रकाश तेली, लादू लाल गुर्जर, गिरीश कोशिक, अजीज खान, रॉबिन सिंह, विशाल शर्मा, विकास सुवालका, पूर्व सैनिक शंकर सिंह गौड़, कमलेश गुर्जर, बिहारी लाल सारस्वत, बद्री भड़ाना, प्रभु गाडरी, जमील मोहम्मद सहित मांडल एवं आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में अधिवक्ता, सामाजिक कार्यकर्ता और युवा मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी ने नीरज कुमार गुर्जर को उनके नए दायित्व के लिए शुभकामनाएं देते हुए अधिवक्ता हितों की रक्षा एवं न्याय व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने की दिशा में प्रभावी कार्य करने की अपेक्षा व्यक्त की। स्वागत समारोह के दौरान पूरे आयोजन में उत्साह और उल्लास का वातावरण बना रहा।