राजेंद्र मार्ग विद्यालय में मेवाड़ गौरव गाथा’ प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता की जानकारी दी

भीलवाड़ा । मीडिया प्रवक्ता सत्येन्द्र माली ने बताया कि भीलवाड़ा के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय राजेंद्र मार्ग में प्रकृति प्रेमी एवं पर्यावरणविद महेश नुवाल का आगमन हुआ। उनके आगमन पर विद्यालय परिवार द्वारा उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया।
महेश नवाल ने हल्दीघाटी युद्ध के 450 वर्ष पूर्ण होने के ऐतिहासिक अवसर पर आयोजित होने वाली ‘मेवाड़ गौरव गाथा’ प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता के विषय में विस्तार से जानकारी साझा की। उन्होंने विद्यार्थियों को मेवाड़ के गौरवशाली इतिहास और महाराणा प्रताप के शौर्य से अवगत कराते हुए प्रतियोगिता में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के प्रधानाचार्य राजेंद्र सिंह गहलोत ने नुवाल का ‘उपर्णा’ ओढ़ाकर एवं ‘सापा’ पहनाकर पारंपरिक रूप से स्वागत व अभिनंदन किया।
इस गरिमामयी अवसर पर प्राध्यापक राजेश कुमार शर्मा, भागचंद जैन सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।