Homeभीलवाड़ाराजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय का आंतरिक अंकेक्षण कार्य संपन्न

राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय का आंतरिक अंकेक्षण कार्य संपन्न

शाहपुरा@(किशन वैष्णव )राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय प्रदेश कार्यकारिणी द्वारा पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार जिला शाहपुरा एवं समस्त उपशाखाओं की कैश बुक का आंतरिक अंकेक्षण कार्य मूंदडा भवन ,फूलिया गेट रोड,शाहपुरा में प्रदेश कार्यकारिणी उप सभाध्यक्ष धीरज तर्क द्वारा जिले एवं उपशाखाओं कोटड़ी, जहाजपुर, शाहपुरा, फूलिया कलाँ, बनेड़ा की कैश बुक, बिल वाउचर फाइल ,बैंक पासबुक, बैंक चैक बुक एवं वित्तीय वर्ष 1 अप्रैल 2024 से 31 मार्च 2025 तक किए गए समस्त खर्चों, आय- व्यय का अंकेक्षण किया गया l तर्क ने बताया कि सभी उप शाखाओ के कैश बुक सहित समस्त दस्तावेज सही पाये गए l जिलाध्यक्ष महेश कुमार शर्मा ने सभी कार्यकर्ताओं का सराहनीय कार्य करने पर धन्यवाद ज्ञापित किया l इसमें जिलाध्यक्ष महेश कुमार शर्मा, जिला कोषाध्यक्ष मुकेश कुमावत, उपशाखा शाहपुरा कोषाध्यक्ष नयन बुला, कोटडी कोषाध्यक्ष पवन गगराणी, फूलिया कलाँ अध्यक्ष हनुमान प्रसाद शर्मा, मंत्री आलोक प्रजापति, जहाजपुर अध्यक्ष मान सिंह मीणा, बनेड़ा कोषाध्यक्ष महावीर वैष्णव, चंद्र प्रकाश शर्मा उपस्थित रहे l

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
news paper logo
RELATED ARTICLES