राजकीय बालिका विद्यालय गंगापुर में हॉल निर्माण की मांग

सहाड़ा/भीलवाड़ा । राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय गंगापुर में छात्राओं की बढ़ती संख्या और विभिन्न शैक्षणिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों के आयोजन को देखते हुए विद्यालय प्रशासन ने बड़े हॉल निर्माण की मांग उठाई है। इस संबंध में विद्यालय प्रधानाचार्य द्वारा सहाड़ा को पत्र सौंपकर DMFT फंड से हॉल निर्माण स्वीकृत कराने का आग्रह किया गया। पत्र में बताया गया कि राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय गंगापुर सहाड़ा क्षेत्र का सबसे बड़ा बालिका विद्यालय है, जहां आसपास के 10 से 15 किलोमीटर क्षेत्र की बालिकाएं अध्ययनरत हैं। वर्तमान सत्र 2026-27 में विद्यालय में करीब 405 छात्राएं अध्ययन कर रही हैं। विद्यालय प्रशासन ने बताया कि विभिन्न अवसरों पर आयोजित होने वाले सांस्कृतिक, सह-शैक्षणिक एवं अन्य कार्यक्रमों के लिए विद्यालय में बड़े हॉल की आवश्यकता महसूस की जा रही है। ऐसे में छात्राओं की सुविधा एवं विद्यालय के समुचित विकास को ध्यान में रखते हुए DMFT फंड से हॉल निर्माण करवाना आवश्यक है। प्रधानाचार्य ने विधायक से छात्राओं के हित में शीघ्र हॉल निर्माण स्वीकृत कराने की मांग की है।