Homeभीलवाड़ाराजकीय महावि‌द्यालय में नई किरण, नशामुक्ति केंद्र की स्थापना

राजकीय महावि‌द्यालय में नई किरण, नशामुक्ति केंद्र की स्थापना

किशन खटीक

रायपुर 28 मई । राजकीय महाविद्यालय में वर्तमान समय में देश की युवा पीढ़ी तेजी से नशे की गिरफ्त में आती जा रही है। युवाओं को नशे की गिरफ्त से दूर करने के लिए राज्य सरकार द्वारा राज्य के महावि‌द्यालयों में नई किरण, नशामुक्ति केंद्र की स्थापना की घोषणा की अनुपालना में स्थानीय महाविद्यालय में नई किरण नशामुक्ति केंद्र स्थापित किया जा रहा है। यह केंद्र न केवल उपचार स्थल बल्कि एक जन जागरण आंदोलन है। छात्रों को संबोधित करते हुए स्थानीय महाविद्यालय के प्राचार्य श्री राकेश कुमार गोरा ने बताया की नई किरण नशामुक्ति केंद्र के द्वारा युवाओं एवं आमजन को नशे से जुड़ी समस्याओं, उनसे होने वाले दुष्परिणामों तथा इसके बचाव के उपायों के बारे में अवगत कराया जाएगा। इस केंद्र में राष्ट्रीय सेवा योजना के माध्यम से रैलियों, प्रेरक व्याख्यान, नुक्कड़ नाटक, समूह चर्चाएं एवं प्रशिक्षण सत्रों के द्वारा समाज में नशे की लत को दूर करने के लिए सकारात्मक संदेश दिया जाएगा। इस अवसर पर उपस्थित समस्त विद्यार्थियों को नशामुक्ति की शपथ दिलाई गई एवं प्रोत्साहित किया गया कि वे स्वयं नशामुक्त जीवन अपना कर जन जागरण की इस मुहिम को जन-जन तक पहुँचाने में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाकर राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान दें। इस केंद्र के तहत 10 छात्र-छात्राओं को नई किरण नशा मुक्ति केंद्र के लिए ब्रांड एंबेसडर के रूप में चयनित किया गया है, जो सखा सखी के रूप में कार्य करते हुए राज्य सरकार के इस महत्वपूर्ण अभियान को व्यापक स्तर पर पहुंचाने में अपना योगदान देंगे।

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
news paper logo
RELATED ARTICLES