(सुघर सिंह सैफई)
इटावा । स्मार्ट हलचल/समाजवादी पार्टी के संरक्षक और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के छोटे भाई राजपाल सिंह यादव का गुरुवार सुबह निधन हो गया। लंबे समय से बीमार चल रहे राजपाल यादव ने गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में तड़के 4 बजे अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से यादव परिवार और समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं में गहरा शोक व्याप्त है। राजपाल यादव का राजनीतिक और सामाजिक योगदान हमेशा याद किया जाएगा।
उनका अंतिम संस्कार शाम चार बजे उनके पैतृक गांव सैफई में किया गया। दोपहर लगभग 1 बजे उनका पार्थिव शरीर लेकर जिला पंचायत अध्यक्ष अंशुल यादव, आर्यन यादव, प्रेमलता यादव गुड़गांव से लेकर सैफई पहुँचे। जहां सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव, रामगोपाल यादव, डिंपल यादव, शिवपाल यादव, धर्मेंद्र यादव, अक्षय यादव, तेजप्रताप यादव, आदित्य यादव, अनुराग यादव, प्रतीक यादव, अभिलाषा यादव, सरला यादव, अजंट सिंह यादव, ने पुष्प अर्पित किए। सैफई में शव के अंतिम दर्शन के लिए उनके पार्थिव शरीर को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के आवास पर बने गेस्ट हाउस में रखा गया।
👉 राजपाल यादव : परिवार और समाजवादी आंदोलन में अहम भूमिका-
राजपाल यादव समाजवादी पार्टी के एक महत्वपूर्ण स्तंभ और इटावा के जिला पंचायत अध्यक्ष अभिषेक यादव उर्फ अंशुल यादव के पिता थे। उनकी पत्नी प्रेमलता यादव पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष रह चुकी हैं। राजपाल यादव ने हमेशा समाजवादी विचारधारा के प्रति निष्ठा बनाए रखी और पार्टी के लिए कठिन समय में भी मजबूती से खड़े रहे।
उनके निधन से सैफई में गम का माहौल है। समाजवादी पार्टी और यादव परिवार ने उन्हें हमेशा एक मार्गदर्शक और परिवार के मजबूत स्तंभ के रूप में देखा। राजपाल यादव का संघर्षशील व्यक्तित्व और सामाजिक सेवा के प्रति समर्पण यादव परिवार और समाजवादी पार्टी के लिए प्रेरणादायक रहा है।
👉 सैफई में जुटा समर्थकों का सैलाब-
राजपाल यादव के निधन की खबर सुनते ही सैफई स्थित यादव परिवार के आवास पर प्रदेश भर से पार्टी कार्यकर्ताओं, समर्थकों, और शुभचिंतकों का तांता लग गया है। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता, विधायक, सांसद और कार्यकर्ता अंतिम संस्कार में भाग लेने के लिए सैफई पहुंचे।
👉 समाजवादी परिवार को गहरा आघात
राजपाल यादव के निधन को समाजवादी पार्टी के लिए एक बड़ा नुकसान माना जा रहा है। मुलायम सिंह यादव के परिवार ने राजनीति में अपनी विशिष्ट पहचान बनाई है। राजपाल यादव ने न केवल पारिवारिक बल्कि राजनीतिक मोर्चे पर भी अपनी अहम भूमिका निभाई। उनके निधन से पार्टी कार्यकर्ता और समर्थक बेहद भावुक हैं।
अंतिम संस्कार में नरेश उत्तम पटेल सांसद, लीलावती कुशवाहा, विशम्भर प्रसाद निषाद पूर्व सांसद, डॉ जेराज सिंह, पूर्व सांसद रघुराज शाक्य, पूर्व सांसद प्रेमदास कठेरिया, राजवीर सिंह नगला तेज, पवन पांडेय, टीपी मामा, प्रदीप यादव विधायक, नीरज यादव ब्लॉक प्रमुख, डॉ अरविंद यादव, भुवनेश यादव जसवंतनगर, बीरपाल यादव पूर्व ब्लॉक प्रमुख, ध्रुव यादव चीनी, ब्रजेश यादव प्रधानाचार्य, संतोष राजपूत, नितुल यादव, रोहित यादव, आलोक मिश्रा, देवेश पचौरी, उत्तम सिंह प्रजापति, बीरू भदौरिया, गोपाल यादव, बबलू यादव जिलाध्यक्ष, अजेंद्र सिंह गौर विधायक प्रतिनिधि, मुकुल यादव एमएलसी, बलबीर सिंह यादव, भारत सिंह यादव, विजयपाल सिंह फौजी, संतोष शाक्य, अब्दुल नईम, जितेंद्र यादव मोना, सीताराम कश्यप, दीपू चौहान, गंजेद्र उपाध्याय, मुकदम सिंह सरपंच, सुखदेवी वर्मा, प्रदीप आढ़तिया, राधेश्याम शाक्य, बबलू यादव झिंगुपुर, कमलापति वर्मा, बिकेश यादव आदि मौजूद रहे।