Homeबीकानेरराजपुरोहित जोधपुर प्रांत सह प्रमुख, लखारा दूसरी बार प्रांत कार्यकारिणी सदस्य मनोनीत

राजपुरोहित जोधपुर प्रांत सह प्रमुख, लखारा दूसरी बार प्रांत कार्यकारिणी सदस्य मनोनीत

जालोर। स्मार्ट हलचल/अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद जोधपुर प्रान्त का 60 वां प्रांत अधिवेशन 5 से 7 जनवरी तक पाली जिले में आयोजित हुआ। जहां अभाविप के राष्ट्रीय मंत्री अंकित शुक्ल, उत्तर पश्चिम क्षेत्रीय संगठन मंत्री अश्विनी शर्मा का तीन दिवसीय प्रवास रहा। अधिवेशन के तीसरे दिन प्रांत के विभिन्न नवीन दायित्वों की घोषणा हुई। प्रांत अध्यक्ष डॉ. हीराराम ने प्रांत कार्यकारिणी की घोषणा करते हुए आहोर के शंखवाली गांव निवासी काजल राजपुरोहित को प्रांत छात्रा सहप्रमुख तथा आहोर के शंखवाली गांव निवासी सुमित्रा लखारा की दूसरी बार प्रांत कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया। काजल राजपुरोहित पूर्व में नगर मंत्री रहीं तथा वर्तमान में जिला समिति सदस्य के दायित्व पर है। साथ ही सुमित्रा लखारा नगर सह मंत्री के दायित्व पर हैं ।अधिवेशन में प्रांत भर से 1100 प्रतिनिधियों ने भाग लिया। अधिवेशन में प्रांत संगठन मंत्री उपमन्यु सिंह राणा, विभाग संगठन मंत्री पवन एचरा, प्रांत मंत्री पूनम भाटी समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहें।

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
news paper logo
AD dharti Putra
logo
AD dharti Putra
RELATED ARTICLES