Homeभीलवाड़ाराज. शिक्षक संघ (राष्ट्रीय) जिलाध्यक्ष महेश कुमार शर्मा निर्वाचित

राज. शिक्षक संघ (राष्ट्रीय) जिलाध्यक्ष महेश कुमार शर्मा निर्वाचित

शाहपुरा पेसवानी
राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय के जिला शैक्षिक सम्मेलन के द्वितीय दिवस में जिला मंत्री संजीव कुमार शर्मा एवं प्रदेश पर्यवेक्षक सुरेंद्र कुमार नामा के मुख्य आतिथ्य में मंथन सत्र आयोजित किया गया जिसमें सभी उप शाखों से प्राप्त हुई शिक्षकों की समस्याओं पर ज्ञान विचार विमर्श किया तथा सभी ने एक मत होकर उनके निराकरण के लिए प्रदेश एवं राज्य सरकार तक पहुंचाने का प्रस्ताव पारित किया गया। सम्मेलन के संयोजक अमर सिंह चौहान ने सभी समस्याओं का अति शीघ्र समाधान करने का आश्वासन देते हुए सम्मेलन की सफलता के लिए सभी का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन नव रत्न बगड़िया एवं शिव चरण शर्मा ने किया।
इसके बाद जिला निर्वाचन अधिकारी सुरेंद्र कुमार नामा एवं चुनाव पर्यवेक्षक दिनेश सिंह नरूका, मोनू पारीक के निर्देशन में जिला कार्यकारिणी के चुनाव की प्रक्रिया में सर्वप्रथम निर्वाचक नामावली का प्रकाशन कर जिला कार्यकारिणी सदस्यों के आवेदन लिए गए। सभी पदों पर आपसी सहमति बनाकर निर्विरोध निर्वाचन की घोषणा की गई जिसमें महेश कुमार शर्मा जिला अध्यक्ष, संजीव कुमार शर्मा जिला मंत्री, चंदा सुवालका महिला मंत्री, दिनेश कुमार शर्मा सभाध्यक्ष,मुकेश कुमार जोशी शांतिलाल पोखरणा उपसभाध्यक्ष, सत्यनारायण सुथार वरिष्ठ उपाध्यक्ष, केदार जाट उपाध्यक्ष पुरुष, रामेश्वरी बगड़िया महिला उपाध्यक्ष, महेंद्र सिंह राजपूत उपाध्यक्ष मा. शिक्षा, सांवरिया जाट उपाध्यक्ष प्रा. शिक्षा, सुरेश चंद्र शर्मा उपाध्यक्ष संस्कृत शिक्षा, घनश्याम मीणा सचिव मा., पवन कुमार जोशी सचिव प्रा., बालकृष्ण मालू सचिव संस्कृत, प्रिया सोनी सचिव महिला, दिनेश लक्षकार अतिरिक्त जिला मंत्री,मुकेश कुमार कुमावत कोषाध्यक्ष ,जयप्रकाश सुवालका अध्यापक सदस्य, पिन्टु खारोल पंचायत समिति शिक्षक सदस्य, किशन चौधरी वरिष्ठ अध्यापक सदस्य, जगदीश चंद्र शर्मा प्राध्यापक सदस्य, अक्षय पत्रिया प्रधानाचार्य सदस्य, सत्यनारायण गुर्जर संस्कृत शिक्षा सदस्य, सोनाली मालू महिला शिक्षक सदस्य, शंकरलाल धाकड़ कंप्यूटर अनुदेशक सदस्य, कल्याण कुमावत प्रयोगशाला सहायक सदस्य, कैलाश चंद्र कुमावत शारीरिक शिक्षक सदस्य, चंद्र प्रकाश शर्मा पुस्तकालयाध्यक्ष सदस्य, दिनेश शुक्ला सेवानिवृत शिक्षक सदस्य, कृष्ण गोपाल जांगिड़ प्रबोधक सदस्य, सहित सम्पूर्ण जिला कार्यकारिणी निर्विरोध निर्वाचित घोषित की गई।
जिला कार्यकारिणी चुनाव में जहाजपुर अध्यक्ष मान सिंह मीणा, मंत्री कमल सिंह मीणा ,बनेड़ा अध्यक्ष वेद प्रकाश पारीक,मंत्री भगवान सिंह,कोटडी अध्यक्ष दुर्गा शंकर शर्मा ,मंत्री पुष्पेंद्र कुमार काबरा, शाहपुरा अध्यक्ष अमर सिंह चौहान मंत्री राकेश सोनी ,फुलिया कला अध्यक्ष हनुमान प्रसाद शर्मा, मंत्री आलोक प्रजापत एवं जिला महासमिति सदस्य शिवराज कुम्हार,दीपक गुर्जर, मोहनलाल कोली, अंबिका धाबाई, आशीष कोली, नमन बूला,रणजीत बैरागी, सुनील दत्त शर्मा, निरमा जाट, शंकरलाल जाट, कुलदीप सुवालका, मनोज कुमार मीणा,फूलचंद मीणा, चेतन सेन, अभिषेक प्रजापत ,सावित्री नामा,पवन कुमार गगरानी, जय किशन गुर्जर, कविता पारीक, आशीष रायका, सूर्य प्रकाश शर्मा, विपिन कुमावत, सुरेंद्र सोनी, सीताराम चौधरी, रामदेव गुर्जर, संजय त्रिपाठी, पंकज सोनगरा, महेश जाट, राधेश्याम खाती, सहित कई शिक्षकों ने भाग लिया। अंत में जिला चुनाव अधिकारी सुरेंद्र कुमार नामा ने सभी निर्वाचित जिला कार्यकारिणी सदस्यों को अपने पद एवं गरीमा शपथ दिलाकर संगठन एवं शिक्षक हितों के लिए सदैव तत्पर रहने का संकल्प दिलाया।

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
news paper logo
RELATED ARTICLES