Homeभीलवाड़ाराजस्थान ग्रामीण आजीविका विकास परियोजना की आमसभा आयोजित

राजस्थान ग्रामीण आजीविका विकास परियोजना की आमसभा आयोजित

भीलवाड़ा/राजस्थान ग्रामीण आजीविका विकास परियोजना के अंतर्गत गुरला ग्राम में सूर्या और चांद ग्राम संगठन की आमसभा हुई। जिसमें 21 समूह से जुड़े 60 पदाधिकारी के साथ 105 महिलाएं मौजूद रहीं। इस दौरान प्रदेशाध्यक्ष राजीविका कार्मिक संगठन अमित जोशी ने ग्राम संगठन की आम सभा का उद्देश्य बताया और ग्राम संगठन बनाए जाने से मिलने वाले फायदे और परियोजना से मिलने वाले समस्त योजनाओं की जानकारी देकर नए पदाधिकारी का चुनाव करवाया और सभी को शपथ दिलवाकर उनके कर्तव्यों से जागरूक किया। जिला प्रबंधक वित्तीय राजेंद्र बाबर ने वित्तीय जानकारी से अवगत करवाया। नए ग्राम संगठन के पदाधिकारी का स्वागत किया गया और सीएलएफ के कार्यकारी समिति सदस्य और सभी सीएलएफ स्टाफ की उपस्थिति रही और ब्लॉक से जितेंद्र सिंह, जयप्रकाश शर्मा उपस्थित रहे। अंत में सभी महिलाओं ने खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित कर एक दूसरे के साथ परिचय किया।

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
news paper logo
RELATED ARTICLES