Homeभीलवाड़ाराजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा आएंगे मालासेरी डूंगरी

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा आएंगे मालासेरी डूंगरी

सुरेश चंद्र मेघवंशी ( मोड़ का निंबाहेड़ा)
शनिवार को भगवान श्री देवनारायण की जन्मस्थली मालासेरी डूंगरी के पुजारी हेमराज पोसवाल ने जयपुर में मुख्यमंत्री निवास पर राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को निमंत्रण पत्र सौंपा। भगवान श्री देवनारायण की जन्मस्थली मालासेरी डूंगरी में आगामी आयोजित होने वाले कार्यक्रम भगवान श्री देवनारायण जी के प्रिय नीलाघर घोड़े के 1114 अवतरण दिवस (भादवि छठ ) महोत्सव व मालासेरी डूंगरी को प्रसाद योजना के अंतर्गत जोड़ने हेतु के भाजपा सरकार ने विकास हेतु 48.73 करोड रुपए की प्रथम किस्त के विकास कार्यों का शिलान्यास कार्यक्रम के लिए आमंत्रित किया है , मुख्यमंत्री 29 अगस्त दोपहर को 12 :00 बजे मालासेरी डूंगरी आने की सहमति प्रदान की है । इस मौके पर उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ,कैबिनेट मंत्री अर्जुन लाल मेघवाल , गजेंद्र सिंह शेखावत , गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बैडम, ओंकार सिंह लखावत सही मंत्री एवं जनप्रतिनिधि इस कार्यक्रम में भाग लेने आएंगे ।
क्या है प्रसाद योजना __
भगवान श्री देवनारायण कॉरिडोर में 5 तीर्थ जुड़ेंगे,केंद्र से 48.73 करोड़ रुपए मंजूर हो चुके है , भगवान श्री देवनारायण से जुड़े पांचों स्थल के विकास के लिए केंद्र सरकार ने राजस्थान में महत्वपूर्ण स्थानों के विकास के लिए सरकार ने प्रसाद योजना से जोड़ा।
जिसमें मालासेरी डूंगरी, साडूमाता की बावड़ी, सवाई भोज मंदिर , गढ़गोठा वह बरनाघर तीर्थ स्थल आपस में जुड़ेंगे। जिसमें 30 किलोमीटर तक का क्षेत्र विकसित होगा ।

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
news paper logo
RELATED ARTICLES