भीलवाड़ा- राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के दो दिवसीय भीलवाड़ा दौरे के दौरान सेवादल द्वारा सुत की माला, सेवादल टोपी दुपट्टा पहना गुलदस्ता भेंट कर सेवादल जिला कांग्रेस अध्यक्ष, सेवादल जिला महिला अध्यक्ष , सेवादल युवा ब्रिगेड जिला अध्यक्ष, सेवादल जिला कार्यकारिणी भीलवाड़ा एवं सेवादल कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राजस्थान के सभी जिलों में प्रदेश अध्यक्ष राजस्थान सेवादल कांग्रेस हेम सिंह शेखावत के निर्देश पर लग रहे शिविरों के अंतर्गत जिला कांग्रेस कमेटी भीलवाड़ा के अध्यक्ष अक्षय त्रिपाठी के नेतृत्व में लगाए गए सेवादल जिला संगठन सर्जन प्रशिक्षण शिविर भीलवाड़ा के बारे में जिला अध्यक्ष सोनी से जानकारी ली साथ ही पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के राजस्थान के सभी जिलों में राजस्थान प्रदेश सेवादल अध्यक्ष हेम सिंह शेखावत एवं उनकी सेवादल टीम के द्वारा आयोजित शिविरो की प्रशंसा की और कहा इससे कार्यकर्ता जुड़ेंगे व कांग्रेस पार्टी मजबूत होगी आम जनता के काम होंगे।


