भीलवाड़ा । जयपुर स्थित बिड़ला ऑडिटोरियम में विधि एवं विधिक कार्य विभाग द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय एक दिवसीय कार्यशाला का सफल आयोजन हुआ जिसमें भीलवाड़ा जिले के लोक अभियोजकों ने भी सक्रिय सहभागिता निभाई । विशिष्ट लोक अभियोजक धर्मवीर सिंह कानावत ने बताता कि भीलवाड़ा जिले से लोक अभियोजक अनिल शुक्ला, दिनेश जोशी, अदिति सेठिया व अपर लोक अभियोजक अनुराग आचार्य, गोपाल सोनी, दिनेश बापना ने कार्यशाला में भाग लिया। कार्यशाला के उद्घाटन सत्र में केंद्रीय विधि मंत्री अर्जुनराम मेघवाल, राजस्थान उच्च न्यायालय के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश संजीव प्रकाश शर्मा, राजस्थान सरकार के विधि मंत्री जोगाराम पटेल। महाधिवक्ता राजेंद्र प्रसाद तथा पुलिस महानिरीक्षक राजीव कुमार शर्मा ने मार्ग दर्शन प्रदान किया । समापन सत्र में मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा, विधि मंत्री जोगाराम पटेल एवं मुख्य सचिव वी श्रीनिवास की गरिमामय उपस्थिति रही । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने उद्बोधन में कहा कि शीघ्र, त्वरित एवं सुलभ न्याय सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है । उन्होंने न्याय व्यवस्था में संवेदनशीलता, पारदर्शिता एवं तकनीकी दक्षता को विकसित राजस्थान की मजबूत नींव बताते हुए न्यायिक प्रक्रियाओं के आधुनिक तकनीक एवं नवाचारों के अधिकतम उपयोग पर बल दिया । मुख्यमंत्री ने लोक अभियोजकों की समस्याओं के सहानुभूतिपूर्वक एवं शीघ्र निस्तारण का विश्वास भी दिलाया । कार्यशाला में नवीन आपराधिक कानूनों, साइबर क्राइम, दिव्यागजन अधिकारों से संबंधित विधिक प्रावधानों तथा न्यायिक सुधारों पर विशेषज्ञों द्वारा विशेष चर्चा की गई । कार्यक्रम मे राजस्थान उच्च न्यायालय के न्यायाधीशगण, अतिरिक्त महाधिवक्ता विधि विभाग के वरिष्ठ अधिकारी एवं राज्य के विभिन्न जिलों से आए लोक अभियोजक उपस्थित रहे ।
