Homeभीलवाड़ाराज्यास दुग्ध उत्पादकों को 3 लाख 74 हजार का लाभांश वितरण किया

राज्यास दुग्ध उत्पादकों को 3 लाख 74 हजार का लाभांश वितरण किया

शाहपुरा@(किशन वैष्णव )नई राज्यास गांव डेयरी सुपरवाइजर अनिल शर्मा की अध्यक्षता में डेयरी का लाभांश वितरित किया गया। डेयरी अध्यक्ष घनश्याम व्यास ने बताया कि 168 दुग्ध दाताओं को 3 लाख 74 हजार रुपए बोनस दिया गया। ग्रामीणों के समक्ष अधिकारियों ने प्रथम स्थान पर चेतन कुमावत, दूसरे स्थान पर रामधन गुर्जर व तीसरे स्थान पर शंकर कुमावत सहित दुग्ध दाताओं को नगद बोनस के साथ उपहार देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान संचालक मंडल के सभी सदस्य, सुपरवाइजर अनिल शर्मा, व्यवस्थापक दुर्गा शंकर बावरी, चेतन कुमावत, रामरतन व्यास, घीसू बावरी, चांदमल सोनी आदि मौजूद रहे।

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
news paper logo
RELATED ARTICLES