स्मार्ट हलचल/चौमहला/प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय पर ब्रह्माकुमारी गीता दीदी ने भाईयो व पुलिस जवानों की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधे तथा रक्षाबंधन के महत्व पर प्रकाश डाला।
उन्होंने उहेल थाना प्रभारी पुरीलाल वर्मा,नागेश्वर पार्श्वनाथ तीर्थ के सचिव धर्मचंद जैन, समाजसेवी मोहन लाल जैन,दिनेश विश्वकर्मा, भाजपा मंडल अध्यक्ष गोतम जैन,सरपंच प्रतिनिधि अशोक भंडारी, पटवार संघ जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष पवन सिंह शेखावत, व्यापार महासंघ सयोजक दिलीप जैन,रेडिमेड व्यापार संघ अध्यक्ष सुरेंद्र कालरा,हाड़वेयर व्यापार संघ अध्यक्ष मकसूद अली बोहरा, सहित कई भाईयो पुलिस जवानों को राखी बांधी साथ ही ईश्वरीय सौगात दी।