भीलवाड़ा । रावणा राजपूत मातृशक्ति संगठन संस्थापक अध्यक्ष निशा कंवर गौड़ व जिलाध्यक्ष सुनीता कंवर राठौड़ के नेतृत्व में संगठन की बैठक चामुंडा माता मंदिर में रखी गई| जिलाध्यक्ष राठौड़ ने बताया कि भीलवाड़ा ब्लड सेंटर, गंगा फाउंडेशन चेरिटेबल ट्रस्ट द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर 1 जून 2026 को आयोजित होना है विराट रक्तदान शिविर के पोस्टर का विमोचन संगठन द्वारा किया गया| संस्थापक अध्यक्ष निशा कँवर गौड़ ने बताया कि उपस्थित मातृशक्ति से आह्वान किया कि इस रक्तदान शिविर में अधिक से अधिक संख्या में लोगों को रक्तदान के लिए प्रेरित करे इस भीषण गर्मी में सभी ब्लड बैंक ब्लड की कमी हो गई है इस कारण रक्तदाताओं से आग्रह किया कि कल आयोजित होने वाले रक्तदान शिविर में अधिक से अधिक रक्तदान करे| रक्तदान से किसी की जिंदगी बचाई जा सकती हैं|
बैठक के दौरान पार्षद मधु शर्मा, संगठन जिला महामंत्री नीलम कंवर सोलंकी, संगठन उपाध्यक्ष सीमा कंवर, सोनम कंवर, मनोज कंवर, आरती शेखावत, कोषाध्यक्ष स्वीटी कंवर कानावत, जिला प्रवक्ता सुनीता कंवर जादू, संगठन मंत्री पूजा कंवर, प्रियंका कंवर, गायत्री कंवर, नन्द कंवर सहित समस्त कार्यकारिणी व मातृशक्ति उपस्थित थी|