Homeभीलवाड़ालाडपुरा में राम दिव्य रथ यात्रा का स्वागत करते श्रद्धालु

लाडपुरा में राम दिव्य रथ यात्रा का स्वागत करते श्रद्धालु

 शिव लाल जांगिड़

स्मार्ट हलचल, लाडपुरा कस्बे में कोटा-चित्तौड़ राष्ट्रीय राजमार्ग 27 पर स्थित धार्मिक मंदिर भगवान बिहारी नाथ देवनारायण की बनी में बानोड़ा बालाजी के आचार्यत्व एवं शेषावतार कल्लाजी महाराज के पावन सान्निध्य में ‘श्री रामकृष्ण कल्कि शक्ति महायज्ञ’ (पंच दिवसीय पंचकुण्डात्मक महोत्सव) का शनिवार को सम्पन्न हुआ।
रविवार को श्री बिहारी नाथ देवनारायण मंदिर प्रांगण से चारभुजा नाथ का बेवान धूम धड़ाके, गाजे बाजे के साथ भक्त जन भगवान के भजन नृत्य करते हुए शोभायात्रा के रूप में चारभुजानाथ मंदिर पहुंचे। जिनका जगह-जगह पुष्पवर्षा से स्वागत किया गया।
सोमवार को श्री बिहारी नाथ देवनारायण मंदिर प्रांगण से बानोड़ा बालाजी के आचार्यत्व एवं शेषावतार कल्लाजी महाराज के सान्निध्य में निकाली जा रही राम दिव्य रथयात्रा के लाडपुरा चौराहे, आरोली चौराहे, नयानगर प्रवेश पर ग्रामीणों ने भव्य स्वागत किया। श्री राम कृष्ण कल्कि शक्ति महायज्ञ आचार्यत्व एवं शेषावतार कल्लाजी महाराज के सान्निध्य में श्रीराम दिव्य रथ सोमवार को दोपहर 12:15 बजे श्री बिहारी नाथ देवनारायण मंदिर लाडपुरा से गोलमगढ़ बालाजी मंदिर प्रवेश पर शाम 4:15 बजे लोगों ने स्वागत किया। राम दिव्य रथ यात्रा धूम धड़ाके, गाजे बाजे के साथ भक्त जन भगवान के भजन नृत्य करते हुए शोभायात्रा के रूप में गोलमगढ़ बालाजी स्थल पर पहुंचे। वहीं ग्रामीणों ने गांवों में भी रथयात्रा पर जगह-जगह पुष्प वर्षा की। गोलमगढ़ बालाजी मंदिर प्रांगण महोत्सव एवं पंच दिवसीय पंच कुण्डात्मक महायज्ञ कार्यक्रम में राम दिव्य रथ यात्रा प्रवेश रहेगा। इस धार्मिक अनुष्ठान में भगवान सुथार, दिनेश सिंह शक्तावत, मोडू माली, शंभू धाकड़, नंद गुर्जर, कालू सुथार, एवं बानोड़ा से कमलेश सुथार व शंभू सुथार, सहित कई ग्रामवासी मौजूद थे।
क्षेत्र के गोलमगढ़ बालाजी स्थल पर बनोड़ा बालाजी के आचार्य तत्व में नयानगर में श्री श्री 1008 श्री बानोड़ा बालाजी के आचार्यत्व एवं श्री श्री 1008 शेषावतार श्री कल्लाजी महाराज के सानिध्य में श्री राम दिव्य यज्ञ विशाल कुंभ के तहत पंच कुण्डीय रामकृष्ण कल्कि शक्ति महायज्ञ का शुभारंभ कलश यात्रा के साथ होगा।

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
news paper logo
RELATED ARTICLES