Homeअजमेरराम जन्मोत्सव की मनमोहक झांकी,श्री सनातन धर्म सत्संग सभा -गीता भवन में

राम जन्मोत्सव की मनमोहक झांकी,श्री सनातन धर्म सत्संग सभा -गीता भवन में

अनिल कुमार

स्मार्ट हलचल| ब्यावर के श्रीराम कथा महोत्सव में आयोजक श्री राधिका सहेली वृंद,ब्यावर चल रही राम कथा के आज तीसरे दिन कथा वाचक संत श्री अर्जुनराम जी महाराज ने बताया की निर्गुण से सगुण बनने का रहस्य: शिव ने बताए श्रीराम अवतार के कारण
शिव–पार्वती संवाद में भगवान शिव ने निर्गुण परमात्मा के सगुण अवतार लेने के रहस्य को स्पष्ट करते हुए बताया कि यह प्रक्रिया धर्म की स्थापना और अधर्म के नाश के लिए होती है। माता पार्वती के प्रश्न पर महादेव ने कहा कि जब-जब पृथ्वी पर अत्याचार बढ़ते हैं, तब परमात्मा साकार रूप धारण कर लोक कल्याण करते हैं।
भगवान शिव ने बताया कि सनकादि ऋषियों द्वारा वैकुण्ठ के द्वारपाल जय–विजय को मिला श्राप, सती वृंदा का भगवान नारायण को दिया गया श्राप, तथा देवर्षि नारद का श्राप—ये सभी भगवान के पृथ्वी पर अवतरण के प्रमुख कारण बने।
इसके साथ ही मनु और शतरूपा की कठोर तपस्या से प्रसन्न होकर भगवान ने उन्हें वरदान दिया कि वे उनके पुत्र रूप में अवतरित होंगे।
महादेव ने कहा कि जब लंकापति रावण के अत्याचारों से पृथ्वी पीड़ित हो उठी, तब पृथ्वी ने देवताओं सहित भगवान की स्तुति की। देवताओं की करुण पुकार सुनकर भगवान ने अवतार लेकर अधर्म के विनाश का आश्वासन दिया।
इसी क्रम में सूर्यवंश में महाराज दशरथ एवं माता कौशल्या के घर, पूर्ण ब्रह्म परमात्मा ने मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के रूप में अवतार लेकर धर्म, सत्य और मर्यादा की स्थापना की।
श्रीमती विष्णुकान्ता मालानी श्रीमती पार्वती बाहेती श्रीमती ललिता झंवर श्रीमती राजकुमारी राठी श्रीमती प्रेमलता मणिया
प्रदीप राठी हरनारायण हैडा डॉ राजाराम हैडा श्री चेतन प्रकाश जोशी डॉ. एल. एन. बल्दुआ श्री विष्णुदत्त जोशी सूर्यप्रकाश झंवर श्री सुनील जैथलिया

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
news paper logo
RELATED ARTICLES