स्मार्ट हलचल/तिलस्वां महादेव मन्दिर में आज लक्ष्मीनाथ भगवान के साथ राम कथा की शोभा यात्रा निकाली गई| 51 कलशों के साथ डीजे पर नाच गान करते हुए शोभा यात्रा कथा पाण्डाल में पहुँची| कथा व्यास गौ वत्स सत्यनारायण महाराज (मंशा) ने आज कथा में बताया कि राम कथा जीवन जीने की मर्यादा सिखाती है| तुलसी दास जी ने कथा के शुभारम्भ में सभी जीवों में सिया राम के दर्शन करते हुए सभी की वन्दना करी है|कथा में आस-पास के क्षेत्र से श्रोता पधारे| नवदिवसीय इस कथा से प्राप्त सम्पूर्ण धनराशि गौ माता के काम आयेगी|