राममय हुआ डूंगरपुर शहर, उमड़ा रामभक्तों का सैलाब
शहर में निकली भव्य शोभायात्रा, गूजे जय श्री राम के जयकारे
रामनवमी पर बादल महल पर विशाल धर्म सभा
रितिक मेहता
डूंगरपुर, स्मार्ट हलचल। रामनवमी को लेकर देश भर में जश्न का माहौल है। इसी को लेकर डूंगरपुर में भी भगवान श्री राम की शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा बादल महल से प्रारंभ हुई। शोभायात्रा शहर में 3 किलोमीटर तक निकाली गई। शोभा यात्रा का जगह जगह स्वागत किया गया। वहीं, शोभा यात्रा में राम भक्तो ने जमकर आतिशबाजी करते हुए भगवान श्री राम के भजनों पर जमकर डांस किया। भगवान श्री राम के भजनों से पूरा शहर गूंज उठा। वहीं भगवा झंडा हाथ में लेकर युवाओं ने जय श्री राम के जयकारे लगाया। भगवान राम की शोभा यात्रा के लिए शहर की 3 किलो मीटर लंबी रंगोली भी बनाई गई थी। जिस पर शोभा यात्रा निकाली गई। शोभा यात्रा बादल महल से शुरू होकर शास्त्री कॉलोनी, पुराना बस स्टैंड, गैप सागर की पाल, सोनिया चौके होते हुए कनेरा पॉल तक निकाली गई। शोभायात्रा का रास्ते में जगह जगह फूलों से स्वागत किया गया। इसके बाद शाम को यात्रा गैप सागर की पाल पहुंची जहां पर महाआरती की गई। जिसमें हजारों की संख्या में लोग ने एक साथ आरती उतारी।
झांकिया रही आकर्षक का केंद्र
शोभायात्रा में बग्गी में भगवान राम- सीता हनुमान, लक्ष्मण, भगवान शिव, बाबा रामदेव, महाराज आग्रसेन, भारतमाता, वनवासी कल्याण परिषद जागरण जनसेवा वागदरी, सरदार पटेल, पीपा क्षत्रिय समाज की ओर से पीपाजी महाराज की झांकी, सहित अन्य कई झकिया आकर्षण का केंद्र रही। शोभायात्रा में रुद्रवाहिनी संप के राष्ट्रीय अध्यक्ष योगों प्रकाशनाथ, लसुड़िया धाम के महंत विक्रमदास महाराज, काली कल्याण धाम राजपुर गौतमदास वैष्णव, आशापुरा धाम के महेंद्र सिंह बग्गियों में सवार रहें। शोभायात्रा में छः बग्गियां, ऊंटगाड़ी और अन्य वाहन शामिल रहे। शोभायात्रा में आरएएस, विहिप, बजरंग दल, दुर्गावाहिनी, वनवासी कल्याण परिषद, सेवा भारती, भाजपा, भाजयुमो तथा शहर के सर्व समाज के प्रतिनिधि मौजूद रहे।
डीजे, नासिक ढोल व बैंड पर जुमे रामभक्त
शोभायात्रा में नासिक के 100 सदस्यों का दल ढोल लेकर पहुंचे। शोभायात्रा के दौरान नासिक के ढोल की गूंज ने पुरे शहर भर में सुनने के साथ ही मिली शहर की जनता का मन मोह लिया। इसी के साथ डीजे और बैंड की धुन बजी जिस पर युवाओं ने जमकर डांस किया। भगवान श्री राम के भजनों से पूरा शहर गूंज उठा
जगह-जगह पर जल की व्यवस्था
शोभायात्रा में लोगों को राहत देने
के लिए जगह- जगह पर लोगों ने
पेयजल व शरबत की व्यवस्था की थी। शास्त्री कॉलोनी में फुट ज्यूम, पुराना बस स्टैंड पानी व शरबत, तहसील चौराये पर पानी व छाछ, गेपसागर की पाल पर पानी, शरबत व छाछ, सोनिया चौक में श्रीमाल समाज की छाछ ओर से माणक चौक में सोमपुरा समाज की ओर से पानी की व्यवस्था थी। इसके अलापा एक भामाशाह की ओर से चार पिकअप वाहनों में पानी की बोतल लेकर घूम रही थी। जिसके कारण कही भी शोभायात्रा में शामिल लोगों को परेशानी नही होगी।
चप्पे चप्पे पर सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम
शोभायात्रा के दौरान चप्पे- चप्पे पर पुलिस की पैनी नजर रही। पर्यात पुलिस जाब्ता तैनात किया गया था। पुलिस और प्रशासन के अधिकारी तैनात रहे। भीतरी शहर में पुलिस सुबह 10 बजे से छतों पर ड्यूटी कर रहे थे। उसके साथ दूरबीन, ड्रोन और वायरलेस सेंट थे। आसपास की छतों में जमावड़ा और गतिविधियों पर नजर रखे है।