Homeराजस्थानचित्तौड़गढ़राम सिया राम जय जय सियाराम! श्री गंगेश्वर महादेव में संगीतमय राम...

राम सिया राम जय जय सियाराम! श्री गंगेश्वर महादेव में संगीतमय राम कथा का दुसरा दिन

बन्शीलाल धाकड़

स्मार्ट हलचल| छोटी सादड़ी उपखंड मुख्यालय के मुख्यालय के बंबोरी – रघुनाथपुरा स्थित प्राचीन एवं आस्था के प्रमुख केंद्र श्री गंगेश्वर महादेव मंदिर परिसर में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी संगीतमय श्री राम कथा का आयोजन श्रद्धा एवं भक्ति भाव के साथ किया जा रहा है। राम कथा के आयोजन से क्षेत्र में धार्मिक वातावरण व्याप्त हो गया है। कथा के दूसरे दिन प्रसिद्ध कथावाचक पंडित श्री मानक चन्द्र मेनारिया के पावन मुखारविंद से मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के जीवन चरित्र पर आधारित दिव्य प्रसंगों का भावपूर्ण वर्णन किया गया। उन्होंने श्रीराम के आदर्श जीवन, सत्य, मर्यादा, सेवा और भक्ति के संदेशों को सरल व भावनात्मक शैली में प्रस्तुत किया, जिसे सुनकर श्रद्धालु भावविभोर हो उठे। राम कथा श्रवण हेतु बंबोरी, रघुनाथपुरा सहित आसपास के अनेक ग्रामों से सैकड़ों श्रद्धालु पुरुष एवं महिलाएं उपस्थित रहे। कथा के दौरान श्रद्धालुओं द्वारा ‘राम सिया राम’ के जयघोष से समूचा मंदिर परिसर गुंजायमान हो उठा। आयोजन समिति के किशन जणवा ने बताया कि प्रतिदिन राम कथा का समय प्रातः 11:30 बजे से अपराह्न 3:30 बजे तक रहेगा। कथा समाप्ति के पश्चात विधिवत महाआरती का आयोजन किया गया, जिसके बाद सभी श्रद्धालुओं को प्रसाद का वितरण किया गया। राम कथा के आयोजन से क्षेत्र में धर्म, भक्ति और संस्कारों का संदेश प्रसारित हो रहा है।

wp-17693929885043633154854019175650
RELATED ARTICLES