राम मंदिर में हुए चंदा घोटाले का मामला लगातार तूल पकड़े हुए है. इस बीच शिवसेना (UBT) के प्रमुख उद्धव ठाकरे ने इस घोटाले के विरोध में मुंबई के दादर में राम रक्षा आंदोलन का आयोजन किया. इस दौरान उद्धव ठाकरे ने बीजेपी सरकार पर जमकर प्रहार किया. उन्होंने मंदिर के दान की चोरी करने वालों को कड़ी चेतावनी भी दी.दरअसल, अयोध्या में स्थित राम मंदिर में पिछले दिनों चंदा चढ़ावा में गड़बड़ी को लेकर शिकायतें सामने आई थी. इस पूरे मामले की जांच एसआईटी की ओर से की जा रही है. सरकार का दावा है कि जो भी इस मामले में दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ एक्शन होगा. उधर, विपक्ष इस मुद्दे को भुनाने में लगा है. शिवसेना (UBT) के प्रमुख ने आज बीजेपी सरकार पर कई प्रहार किया.
उद्धव ठाकरे ने बीजेपी पर तीखा हमला बोला है, आरोप लगाया कि अयोध्या राम मंदिर में दानपेटियों से हुई चोरी और गहनों की गुमशुदगी हिंदुओं की आस्था के साथ धोखा है। उन्होंने ‘राम रक्षा आंदोलन’ शुरू कर बीजेपी को “हिंदुओं को लूटने वाली सरकार” बताया और कहा कि “अब हिंदू माफ नहीं करेगा।”
उद्धव ठाकरे का आरोप
- राम रक्षा आंदोलन: मुंबई के दादर से आंदोलन की शुरुआत की गई, जहां ठाकरे ने राम रक्षा स्तोत्र और हनुमान चालीसा का पाठ किया।
- बीजेपी पर हमला: ठाकरे ने कहा कि “नरेंद्र मोदी सरकार हिंदुओं को लूट रही है” और यह सिलसिला केदारनाथ-बद्रीनाथ से शुरू होकर अयोध्या तक पहुंचा है।
- चेतावनी: “अयोध्या तो ट्रेलर है, काशी और मथुरा अभी बाकी हैं,” कहते हुए उन्होंने भविष्य में और बड़े घोटालों की आशंका जताई।
- स्लोगन: “अब हिंदू माफ नहीं करेगा” और “गरव से कहो हम हिंदू हैं” जैसे नारे देकर उन्होंने शिवसेना की पुरानी हिंदुत्व पिच को दोहराया।
