डूंगरपुर में रामोत्सव आयोजन समिति के नेतृत्व में निकलेगी भव्य शोभायात्रा
डूंगरपुर,स्मार्ट हलचल। रामोत्सव आयोजन समिति के तत्वाधान में 6 अप्रैल को रामनवमी के दिन भव्य शोभायात्रा का आयोजन होगा। इधर, मंगलवार को रामोत्सव आयोजन समिति के अध्यक्ष महेंद्र डांगी धताणा, कवि सुनील पटेल सन्नाटा, राजेंद्र सिंह अमृतिया, सुथार समाज के अध्यक्ष भंवरलाल सुथार मोवाई ने साबला हरिमंदिर पहुँचकर बेणेश्वरधाम पीठाधीश्वर अच्युतानंद महाराज से रामनवमी की शोभायात्रा में पधारने का आग्रह किया। अच्युतानंद महाराज द्वारा रामनवमी के पोस्टर का विमोचन भी किया गया। महाराज ने कहा कि रामनवमी की इस शोभायात्रा में सभी को सम्मिलित होना चाहिए। आज के आधुनिकता के युग मे इंसान प्रभु भक्ति से दूर हो रहा है। मनुष्य को प्रभु भक्ति के साथ साथ सनातन संस्कृति व परम्परा का निर्वहन भी करना होगा। इससे आपसी सौहार्द, अखंडता व एकजुटता बनी रहेगी। प्रभु कण कण में बिराज रहे है। प्रभु भक्ति से भक्त की हर मुराद पूरी होती है। इस दौरान धताणा धुणी के महंत श्री अनिरुद्धगिरी महाराज, लालगिरी मठ के महंत श्री रामानंद सरस्वती महाराज को भी रामनवमी की भव्य शोभायात्रा में भाग लेने को लेकर आग्रह किया गया। महेंद्र डांगी ने कहा हमारे वागड़ के साधु संतों के आशीर्वाद से इस बार प्रभु श्रीराम की शोभायात्रा अद्वितीय बनेगी। शोभायात्रा सर्व हिन्दू समाज की एकता का प्रतीक व सनातन संस्कृति का गौरव बढ़ाएगी। कवि सुनील पटेल ने बताया कि प्रभु श्री राम की शोभायात्रा में भाग लेना गर्व की बात हैं। जीवन जीने की उच्चतम मर्यादा का पथ प्रदर्शक भगवान श्रीराम के जीवन पर दृष्टिपात करेंगे तो निश्चित ही हमें कई पाथेय दिखाई देंगे, लेकिन इन सबमें सामाजिक समरसता का आदर्श उदाहरण कहीं और दिखाई नहीं देता। अयोध्या के राजा श्रीराम ने अपने जीवन से अनुशासन और विनम्रता का जो चरित्र प्रस्तुत किया, वह आज भी समाज के लिए एक दिशाबोध है। इस दौरान नवीन यादव हथाई, पार्षद डायालाल पाटीदार, मुकेश पटेल नेजपुर, रामजी पाटीदार इंदौड़ा मौजूद रहें।