Homeराजस्थानअलवरब्राह्मण महासंघ संगठन में ब्लॉक अध्यक्ष किए नियुक्त, रामनिवास शर्मा बने सूरौठ...

ब्राह्मण महासंघ संगठन में ब्लॉक अध्यक्ष किए नियुक्त, रामनिवास शर्मा बने सूरौठ ब्लॉक अध्यक्ष 

सूरौठ। स्मार्ट हलचल|ब्राह्मण महासंघ जिला करौली के जिला अध्यक्ष पंडित योगेश शर्मा और जिला प्रभारी महेश पाराशर की अनुशंसा व प्रदेश अध्यक्ष वेद प्रकाश उपाध्याय उर्फ बंटू नेता की सहमति से जिला महामंत्री सत्यनारायण महेरा द्वारा जिला करौली ब्राह्मण महासंघ संगठन में ब्लॉक अध्यक्ष एवं ब्लॉक महामंत्री के पदों पर नियुक्तियां दी गई है। जिसमें सूरौठ ब्लॉक अध्यक्ष पद पर गांव खेड़ी हैवत निवासी रामनिवास शर्मा एवं महामंत्री पद पर गांव सोमली निवासी रमन कटारा को नियुक्त किया है। इसी तरह श्रीमहावीर जी ब्लॉक अध्यक्ष शिवदत्त शर्मा और महामंत्री विजयकृष्ण शर्मा, गुढ़ाचंद्रजी ब्लॉक अध्यक्ष योगेंद्र शर्मा और महामंत्री आशुतोष शर्मा, टोडाभीम ब्लॉक अध्यक्ष रामचंद्र शर्मा (डीड राइटर) और महामंत्री रमेश हरदेनिया, मेहंदीपुर बालाजी ब्लॉक अध्यक्ष कैलाश शर्मा, हिंडौन ब्लॉक अध्यक्ष रविकांत शर्मा और महामंत्री नरेंद्र शर्मा, मासलपुर ब्लॉक अध्यक्ष बालकृष्ण शुक्ला और महामंत्री दीनदयाल कौशिक, कैलादेवी ब्लॉक अध्यक्ष जगदीश शर्मा और महामंत्री सुरेश चंद शर्मा खोहरी, सपोटरा ब्लॉक अध्यक्ष चेतन शर्मा और महामंत्री टीकम पाराशर, कुड़गांव ब्लॉक अध्यक्ष जगदीश शास्त्री मंडावरा और महामंत्री राजेश पाराशर, मण्डरायल ब्लॉक अध्यक्ष लक्ष्मीकांत पंडा और महामंत्री महेश शर्मा, महू अट्ठाईसा परिक्षेत्र ब्लॉक अध्यक्ष रामअवतार शर्मा पाली और महामंत्री विष्णु दयाल शर्मा बेरखेड़ा को नियुक्त किया गया है। सभी नवनियुक्त अध्यक्ष व महामंत्रियों को ब्राह्मण महासंघ एवं समाज के हितों को ध्यान में रखते हुए कार्य करने के लिए कहा गया है और 7 दिवस के अंदर अपनी ब्लॉक कार्यकारिणी का गठन करने के निर्देश दिए हैं।

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
news paper logo
AD dharti Putra
logo
AD dharti Putra
RELATED ARTICLES