जे पी शर्मा
बनेड़ा | राष्ट्रीय गौ रक्षा वाहिनी गौ सेवा संघ के प्रदेश अध्यक्ष धर्मीचंद व्यास ने राष्ट्रीय गौ रक्षा वाहिनी गौ सेवा संघ के विस्तार कार्यक्रम के अन्तर्गत संगठन के राष्ट्रीय संरक्षक डॉ. इन्द्रेश कुमार, राष्ट्रीय अध्यक्ष संजीव सेंगर एवं राज्य कार्यसमिति की अनुशंसा पर रामपाल कुमावत (सरदारनगर) को संगठन के तहसील अध्यक्ष पद पर मनोनीत किया है। साथ ही कार्यकारिणी गठन के निर्देश दिए हैं।













