Homeभीलवाड़ारगं पंचमी का पर्व धूमधाम से मनाया, महिलाओं ने सत्यनारायण मंदिर में...

रगं पंचमी का पर्व धूमधाम से मनाया, महिलाओं ने सत्यनारायण मंदिर में किया भजन-कीर्तन, फूलों और रंगों से भगवान के साथ खेली होली

गुरला:-नेशनल हाईवे 758 स्थित गुरला में पंचमी का पर्व बड़े हर्षोल्लास व धूमधाम के साथ मनाया गया है। इसी के तहत गुरला में वार्ड नंबर 7 में सत्यनारायण के प्राचीन मंदिर मंदिर में आज महिला मंडल के द्वारा रंग पंचमी का पर्व हर्षोल्लास व धूमधाम के साथ मनाया गया। महिला मंडल के सदस्य सीमा दाधिच लाली देवी ने बताया कि प्रतिवर्ष इस पर्व को हम सभी महिलाएं पंचमी पर महिलाएं एकत्रित होती हैं और मंदिर में भजन कीर्तन के साथ यहां पर अनोखे अंदाज में फूलों से होली खेली जाती है। इस पर्व का प्रतिवर्ष महिलाएं धूमधाम के साथ आयोजन करती हैं। होली के 5 दिनों के बाद इस पर्व को आयोजित किया जाता है।*रंग मत डाले रे.. सांवरिया म्हारो गुर्जर मारे रे* और *होली खेल रहे बांके बिहारी* भीलवाड़ा से गायक रेखा कंवर ने भजन प्रस्तुत किए व ढोलक पर गुरला निवासी पिंटू लाल वैष्णव ने साथ दिया दरोगा महौला स्थित सत्यनारायण मंदिर में महिलाओं ने धूमधाम के साथ में फूलों और रंगों से रंग पंचमी का पर्व को मनाया है।महिलाओं का यह मानना है कि गुरला सहित आस पास के क्षेत्र में सुख समृद्धि शांति को लेकर हमारे द्वारा प्रतिवर्ष रंग पंचमी पर यहां पर सत्यनारायण भगवान के समक्ष एक दूसरे को रंग लगाकर भजन कीर्तन कर इस पर्व को बड़े हर्ष उल्लास से मनाया जाता है। आयोजन शाम 7.00 बजे से रात 10.00बजे तक चला जहां पर महिलाओं ने कार्यक्रम के समापन के दौरान सभी महिलाओं को प्रसादी का वितरण किया। भीलवाड़ा से रेखा कंवर गायक लाड़ शर्मा सोहनी माली कृष्णा कांता रिंकु पिंकी शर्मा रेखा मधु सेन आशा पारिक चंदा विष्णु ज्योति पपु पपली सीता केलाशी सुशिला बाली संतोष दरोग़ा नर्मदा राम कन्या सरोज सीता अनिता कीरण वैष्णव आदि महीला मोजुद रही।

RELATED ARTICLES