राजस्थान शिक्षक संघ (राष्ट्रीय) उप शाखा रायपुर की महिला संवर्ग संगोष्ठी संपन्न
किशन खटीक/
रायपुर 16 नवंबर, राजस्थान शिक्षक संघ (राष्ट्रीय) उप शाखा द्वारा “महिला संवर्ग संगोष्ठी” का आयोजन आदर्श विद्या मंदिर पालरां रोड रायपुर में किया गया। मुख्य वक्ता आदर्श विद्या मंदिर की वरिष्ठ आचार्या सरोज शर्मा ने कहा कि महिलाओं को रानी अबक्का देवी के पथ पर चलकर राष्ट्र को सर्वश्रेष्ठ बनाना है। रानी अबक्का देवी ने पुर्तगालियों के दमन का विरोध करते हुए राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्य का पालन किया एवं अंत में राष्ट्र के लिए बलिदान हुई। मुख्य वक्ता शर्मा ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 100 वर्ष पूर्ण होने को लेकर पंच परिवर्तन पर भी प्रकाश डाला। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला कार्यकारिणी सदस्य सावित्री गर्ग ने की। महिला मंत्री विमला आशिया ने संगठन की रीति नीति सहित श्रद्धेय जयदेव पाठक के जीवन चरित्र पर विस्तार से प्रकाश डाला। कार्यक्रम की अध्यक्ष सावित्री गर्ग ने कहा कि महिलाओं की समस्या के समाधान में संगठन सदैव तत्पर है आप नि:संकोच समस्याओं से अवगत कराएं। इस अवसर पर मधु सुवालका, चंदा वैष्णव, मीना दाधीच, कौशल्या स्वर्णकार सहित महिला शिक्षक कई सदस्य उपस्थित थी।













