Homeराज्यउत्तर प्रदेशसैफई के विकास पुरुष रणवीर सिंह यादव की 23वीं पुण्यतिथि पर उमड़ा...

सैफई के विकास पुरुष रणवीर सिंह यादव की 23वीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब

(सुघर सिंह सैफई)

सैफई महोत्सव के संस्थापक को सपा परिवार सहित हजारों लोगों ने दी श्रद्धांजलि

सैफई (इटावा)स्मार्ट हलचल|सैफई महोत्सव के संस्थापक और सैफई को नई पहचान दिलाने वाले स्वर्गीय रणवीर सिंह यादव की 23वीं पुण्यतिथि गुरुवार को श्रद्धा और भावनाओं से ओतप्रोत माहौल में मनाई गई। इस अवसर पर सैफई दिनभर शोक में डूबी रही।उनकी स्मृति में समाधि स्थल पर पारंपरिक शांति यज्ञ का आयोजन किया गया, जिसमें हजारों की संख्या में लोगों ने भाग लिया और उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच यज्ञ की शुरुआत उनकी पत्नी एवं ब्लॉक प्रमुख मृदुला यादव और पुत्र, पूर्व सांसद एवं विधायक तेज प्रताप सिंह यादव ने आहुति डालकर की।
केवल 36 वर्ष की आयु में इस संसार से विदा लेने वाले रणवीर सिंह यादव ने सैफई को एक अलग पहचान दी थी। उनके अथक प्रयासों से सैफई को विकास खंड का दर्जा प्राप्त हुआ और वे सैफई ब्लॉक के प्रथम प्रमुख बने। इसी दौरान उन्होंने सैफई महोत्सव की नींव रखी, जो आज अंतरराष्ट्रीय पहचान प्राप्त कर चुका है।
यज्ञ स्थल पर श्रद्धांजलि देने वालों का तांता सुबह से शाम तक लगा रहा।

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के परिवार के सदस्य अभयराम सिंह यादव, सांसद आदित्य यादव, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेमलता यादव, जिला पंचायत अध्यक्ष अभिषेक यादव और आर्यन यादव सहित अनेक गणमान्य उपस्थित रहे।
पुण्यतिथि कार्यक्रम में पूर्व मंत्री व सपा जिलाध्यक्ष मैनपुरी आलोक शाक्य, एमएलसी मुकुल यादव, प्रति कुलपति डॉ. रमाकांत यादव, डॉ० एस० पी सिंह, डॉ राम कुमार यादव करहल, जिला पंचायत सदस्य डॉ. अरविंद यादव, राजवीर सिंह यादव राजकीय ठेकेदार, नगला तेज, बलवीर सिंह यादव प्रदेश अध्यक्ष, चंदगीराम यादव प्रधान, संतोष कुमार राजपूत, बीरू भदौरिया, ब्रजेश यादव प्रधानाचार्य, आलोक मिश्रा, लालू, शिव किशोर यादव, मुकेश गुप्ता, अवधेश यादव, नीरज यादव ब्लॉक प्रमुख, इं सुभाष यादव करहल, सुभाष गुप्ता, विनोद यादव, राहुल गुप्ता, फैजान भाई, अब्दुल नईम, जयवीर सिंह पूर्व प्रधान, विकेश यादव, मुकद्दम सिंह सरपंच, डॉ जय प्रताप यादव, ब्रज कुमार यादव, राजू ज्यादाव, छबीले यादव, अनिल यादव पूर्व विधायक, संतोष शाक्य, सुनील यादव, अरविंद यादव, डॉ कृष्ण कांत यादव, राजकुमार यादव पूर्व प्रधान, अनुज मोंटी यादव, यूपी जल निगम कांट्रेक्टर वेलफेयर एसोसिएशन, राजवीर बाबा परासना, भारत सिंह यादव खदरी, प्रदीप यादव आढ़तिया, महोला, रामनरेश यादव विधान सभा अध्यक्ष सपा,अर्जुन यादव, नितुल प्रताप यादव प्रधान हैवरा, सोनू यादव प्रधान, झिगूपुर, आनंद यादव उर्फ बबलू पूर्व प्रधान, सुरेंद्र सिंह यादव राजकीय ठेकेदार, विद्युत, अरुणेंद्र यादव नीलू प्रधान अतिराजपुर, दफेदार सिंह यादव सैफई, आदेश यादव नगला बरी, रामफल बाल्मीकि प्रधान, दिनेश यादव बघुइया, अमित शुक्ला पिडारी सहित कई अन्य गणमान्य लोगों ने यज्ञ में आहुतियां डालीं।

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
news paper logo
RELATED ARTICLES