बिजयनगर अनिल जांगिड़
स्मार्ट हलचल|अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) इकाई बिजयनगर द्वारा शनिवार को श्री प्रज्ञा महाविद्यालय (इंडोर स्टेडियम), बिजयनगर में ‘राव विजय सिंह प्रतिभा सम्मान समारोह’ का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न विद्यालयों के कक्षा 10वीं एवं 12वीं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 175 मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान किया गया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मसूदा विधानसभा क्षेत्र के विधायक वीरेन्द्र सिंह कानावत थे। विशिष्ट अतिथि के रूप में अनीता मेवाड़ा उपस्थित रहीं। मुख्य वक्ता अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, चित्तौड़ प्रांत के प्रांत संगठन मंत्री वीरेन्द्र सिंह शक्तावत रहे।
मुख्य अतिथि वीरेन्द्र सिंह कानावत ने अपने उद्बोधन में विद्यार्थी परिषद के राष्ट्र निर्माण, छात्र हित एवं सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यों की सराहना करते हुए विद्यार्थियों को निरंतर परिश्रम एवं अनुशासन के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। विशिष्ट अतिथि अनीता इंदरजीत मेवाड़ा ने विद्यार्थियों, विशेषकर छात्राओं को अपनी प्रतिभा के बल पर आगे बढ़ने और समाज में उत्कृष्ट योगदान देने के लिए प्रेरित किया।
मुख्य वक्ता वीरेन्द्र सिंह शक्तावत ने अपने उद्बोधन में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की स्थापना से लेकर वर्तमान तक की गौरवशाली यात्रा पर प्रकाश डालते हुए कहा कि परिषद केवल छात्र संगठन नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण का एक सशक्त अभियान है। उन्होंने परिषद के सेवा, संगठन और राष्ट्रहित के कार्यों का उल्लेख करते हुए विद्यार्थियों से शिक्षा के साथ-साथ सामाजिक उत्तरदायित्व निभाने तथा राष्ट्र के प्रति समर्पित होकर कार्य करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम की प्रस्तावना एबीवीपी जिला संयोजक तिलक मेवाड़ा ने प्रस्तुत की तथा समारोह के उद्देश्य पर प्रकाश डाला। अंत में नगर मंत्री सेजल मेवाड़ा ने सभी अतिथियों, शिक्षकों, विद्यार्थियों एवं उपस्थित जनों का आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष अमित मोदी, विभाग संगठन मंत्री जयंत शर्मा, विभाग संयोजक मोनू प्रजापत, जिला प्रमुख देवेंद्र पिपरवाल, प्रांत राष्ट्रीय कला मंच सहसंयोजक अनिकेत साण्ड, नगर सहमंत्री धनराज शेखावत, अमन, विपिन, मुरली प्रिया, खुशी, अनुस्श्का, संदीप, मनीष, मनोज एवं दिलखुश सहित परिषद के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
समारोह में कुल 175 प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को प्रशस्ति-पत्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का सफल संचालन एवं आयोजन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद इकाई बिजयनगर के कार्यकर्ताओं द्वारा किया गया।
