खखरेरू /फतेहपुर|स्मार्ट हलचल|थाना क्षेत्र के एक गांव में नाबालिक किशोरी के साथ दुष्कर्म एवं कथित धर्मांतरण के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार कर न्यायालय भेजने की कार्रवाई की हैपुलिस के अनुसार महताब आलम उर्फ चांद उम्र लगभग 24 वर्ष पुत्र मसरूर अहमद उर्फ मस्सू को मुखबिर की सूचना पर पनिहा बाबा चौराहे के पास से गिरफ्तार कर आरोपी के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर उसे न्यायालय में पेश किया गया जहां से न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजने का आदेश दिया गया
मामले में 13 फरवरी को पीड़ित परिवार ने थाने में तहरीर देखकर आरोप लगाया था कि उसकी नाबालिक पुत्री से आरोपी पिछले करीब 6 माह से संपर्क में था बताया गया कि आरोपी के पिता की किराना की दुकान पीड़ित परिवार के घर के सामने स्थित है जहां किशोरी अक्सर सामान लेने जाया करती थी
परिजनों का आरोप है कि इसी दौरान युवक किशोरी को बहला फुसला कर उसके साथ दुष्कर्म किया तथा धर्मांतरण के लिए दबाव बनाया शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच प्रारंभ की थी।










