Homeस्मार्ट हलचलमेड़ता रोड में तेज़ गति से चल रहा आरओबी निर्माण कार्य, ...

मेड़ता रोड में तेज़ गति से चल रहा आरओबी निर्माण कार्य, वाहन चालकों को मिलेगी बड़ी राहत

एजाज़ अहमद उस्मानी

स्मार्ट हलचल|मेड़ता रोड क्षेत्र में रेलवे ओवरब्रिज (आरओबी)निर्माण कार्य तेज़ी से प्रगति पर है।यह आरओबी मेड़ता सिटी रेलवे फाटक से लेकर बाईपास फाटक तक बनाया जा रहा है,जिससे क्षेत्र के लोगों और वाहन चालकों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।मेड़ता रोड से जारोड़ा मार्ग पर लगातार तीन रेलवे फाटक पड़ते हैं। इन फाटकों पर ट्रेन आने-जाने के दौरान लंबे समय तक फाटक बंद रहने से वाहनों की लंबी कतारें लग जाती थीं। खासकर सुबह और शाम के समय यातायात पूरी तरह बाधित हो जाता था, जिससे स्कूली बच्चों, नौकरीपेशा लोगों और व्यापारियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता था।
आरओबी निर्माण के बाद इन रेलवे फाटकों पर लगने वाले जाम से निजात मिलेगी। वाहन चालक बिना रुके सुगमता से आवागमन कर सकेंगे, जिससे समय और ईंधन दोनों की बचत होगी। इसके साथ ही आपातकालीन सेवाओं जैसे एंबुलेंस और दमकल वाहनों को भी निर्बाध मार्ग मिलेगा।
निर्माण कार्य में लगी एजेंसी द्वारा आधुनिक तकनीक और पर्याप्त संसाधनों के साथ कार्य किया जा रहा है, जिससे परियोजना को तय समयसीमा में पूरा किया जा सके। स्थानीय प्रशासन भी निर्माण कार्य की नियमित निगरानी कर रहा है।
क्षेत्रवासियों का कहना है कि आरओबी बनने से न केवल यातायात व्यवस्था सुधरेगी, बल्कि मेड़ता रोड और आसपास के इलाकों के विकास को भी गति मिलेगी। व्यापार, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं के लिए यह ओवरब्रिज बेहद उपयोगी साबित होगा।
आरओबी निर्माण कार्य के पूर्ण होने के बाद मेड़ता रोड क्षेत्र को वर्षों पुरानी यातायात समस्या से स्थायी राहत मिलने की उम्मीद है।

wp-17693929885043633154854019175650
RELATED ARTICLES