Homeराजस्थानजयपुरप्रथम प्रयास में ही नरेश कुमार बेनीवाल एस सी 52वीं रैंक प्राप्त...

प्रथम प्रयास में ही नरेश कुमार बेनीवाल एस सी 52वीं रैंक प्राप्त कर रचा इतिहास

मामराज मीणा

-जनप्रतिनिधियों ने किया सम्मान

विराटनगर, स्मार्ट हलचल.  विधानसभा क्षेत्र के ठिकरिया स्थित आवास पर विभिन्न समाजों के लोग आरएएस चयनित का सम्मान किया।प्रथम प्रयास में ही नरेश कुमार बेनीवाल एस सी 52वीं रैंक प्राप्त कर इतिहास रचा।मेहनत, लगन और आत्मविश्वास से सफलता की नई कहानी लिखी ठिकरिया गांव के पहले आरएएस बनने पर सर्व समाज ने भव्य रैली जगह जगह माल्यार्पण कर खुशियां मनाया। परिवार का नाम रोशन किया है। नरेश कुमार बेनीवाल के पिता मदन लाल रैगर मजदुर और माता गृहिणी हैं।बेनीवाल पूर्व में गुजरात कस्टम इंस्पेक्टर अधिकारी के पद पर कार्यरत हैं। इनके लालचंद यादव ने बताया कि नरेश शुरू से ही मेहनती है, पहले प्रयास में ही उन्होंने यह सफलता प्राप्त की है।बेनीवाल की सफलता पर सामाजिक कार्यकर्ता ओम प्रकाश सौकरिया उपाध्यक्ष अखिल भारतीय रैगर महासभा ने कहा माता-पिता से ही संस्कार प्रथम शिक्षा का द्वार बताया। कलम को सर्वोपरि ताकत बताया। इन्होंने समाज का ही नाम नहीं संपूर्ण क्षेत्र का नाम रोशन किया।उपस्थित नरेन्द्र सिंह फौजी, कबूल चन्द मौर्य,हंसराज सिंह,मोती रातावाल वार्ड पंच ओम प्रकाश कैलाश रावत लालू बेनीवाल गजराज सिंह चंदोलिया फूलचंद रातावाल कल्पना ट्रांसपोर्ट बाल आश्रम नंदू राम चंदोलिया जनप्रतिनिधियो ने राजस्थानी पाग व माल्यार्पण से स्वागत किया।

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
news paper logo
RELATED ARTICLES