Homeराजस्थानअलवरराष्ट्र सेविका समिति के 89 वें स्थापना दिवस पर निकाला भव्य पथ...

राष्ट्र सेविका समिति के 89 वें स्थापना दिवस पर निकाला भव्य पथ संचलन

रणवीर सिंह चौहान
स्मार्ट हलचल/भवानी मंडी- राष्ट्र सेविका समिति के 89 वें स्थापना दिवस पर शहर में भव्य पथ संचलन निकाला गया। संचलन से पूर्व आयोजन स्थल सँस्कृत स्कूल परिसर में एक कार्यक्रम में मुख्यवक्ता चित्तौड़ प्रांत तरुणी प्रमुख कीर्ति सोलंकी ने कहा कि आजकल जिस गति से हमारी संस्कृति और मर्यादाओं का पतन हो रहा है वह चिंताजनक है। आजकल विवाह से पूर्व प्री वेडिंग शूट का प्रचलन उनमें से एक है जो तेजी से बढ़ रहा है और यह भविष्य में बड़े खतरे का संकेत है। साथ ही एकाकी परिवार की बढ़ती प्रवत्ति पर पर भी प्रकाश डालते हुए कहा कि आज जो पारिवारिक पतन हो रहा है वह इस एकाकी परिवार के चलन के कारण ही हो रहा है इस दौरान उन्होंने पंच परिवर्तन पर भी सम्बोधित किया और पर्यावरण संरक्षण पर जोर दिया। राष्ट्र सेविका समिति के पथ संचलन में बड़ी संख्या में मातृशक्ति उपस्थित रही। संचलन शहर के सभी प्रमुख मार्गों से होता हुआ रामनगर आदर्श विद्या मंदिर स्कूल में सम्पन्न हुआ। संचलन का शहर में जगह जगह भव्य स्वागत किया गया।

wp-17693929885043633154854019175650
RELATED ARTICLES