(बगसिंह राजपुरोहित)
गगनभेदी नारों से वातावरण हुआ भक्तिमय
बागरा | स्मार्ट हलचल|बागरा में रविवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष को लेकर आयोजित विराट हिन्दू सम्मेलन में रामदेव मंदिर नून के महंत रामपुरी महाराज ने अपने प्रवचन में बताया कि वर्तमान समय में सभी सनातनियों को जाग्रत (जगाने)और संगठित होने कि आवश्यकता है। सनातनी अपनी खोई हुई शक्तियों को पहचानें अपने लक्ष्य से नही भटके क्यौकि जब तक सनातनी संगठित नही होगे तब तक सनातन धर्म सुरक्षित नहीं होगा उन्होंने बताया कि आने वाला समय बड़ा ही कठिन है । उन्होंने ने कहां कि जहां जहां हिन्दू घटा है वहां वहां भारत बटा है एकता में शक्ति है संगठन शक्ति ही सर्वोपरि है।वर्तमान समय आत्ममंथन का है सभी हिन्दुओं को आपस में जाति पाति से उपर उठकर आपस में एकता रखते हुए सभी को ऊंच नीच और आपसी संक्रिण मानसिकता से उपर उठकर आपस में एकजुटता जरूरी है। उन्होंने कुटुम्ब प्रबोधन पर बल देते हुए बताया कि व्यक्ति निर्माण कि पहली पाठशाला अपना परिवार है। अपने बच्चों को संस्कारवान बनाएं वर्तमान समय में लोग अपने संस्कारों को भुलते जा रहें हैं उन्होंने बच्चों से आह्वान करते हुए बताया कि माता पिता और गुरुजनों का मार्गदर्शन ही समाज कि सही दिशा देता है । अभिभावक अपने बच्चों में अच्छी आदतें डाले समय दे तथा महापुरुषों कि कहानियां सुनाए और अपने घरों में रामचरित मानस, रामायण आदि ग्रंथों को रखे उनके बारे में बच्चों को बताएं हिन्दू समाज से वेदों एवं धर्म ग्रंथों कि और लौटने का आह्वान करते हुए कहा कि वर्तमान समय सोशल मीडिया रिलस और इंस्टाग्राम में उलझकर अपने मूल संस्कारों से दुर जा रहें हैं । विराट हिन्दू सम्मेलन को लेकर बस स्टैंड पर स्थित रामदेवजी मंदिर से भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा रामदेवजी मंदिर से मुख्य बाजार, उगमणावास ,घांचीयो का चौहटा, विश्वकर्मा कोलोनी सहित मुख्य मार्गों से होती हुई पीएम श्री राजकिय उच्च माध्यमिक विधालय के खेल मैदान में पहुंच कर धर्मसभा में विलीन हुईं । भव्य शोभायात्रा में सबसे आगे सजे धजे ऊंट इसके पीछे सतानत युवा वाहिनी कि बालिकाएं हाथों में तलवार लेकर केसरिया साफा धारण कर अपनी नारी शक्ति और आत्मरक्षा अपने संस्कारों का सशक्त संदेश देती हुई भारत माता कि जय,जय श्री राम हम हिन्दू जगाने आये है हिन्दू जगा कर जायेंगे जैसे गगनभेदी नारे लगाते हुए चल रही थी जो आकर्षण का केंद्र रही।उस के पीछे नन्ही मुन्नी बालिकाएं अपने सिर पर कलश धारण कर मंगलगीत गाती हुई चल रही थी जिसके पीछे संत महात्मा अपने सजे धजे रथनुमा वाहनों पर सवार होकर श्रद्धालुओं को आशीर्वाद देते हुए हुए रथों के पीछे पुरुष अपने परम्परागत वेशभूषा में गले में दूप्ट्टा डालकर हाथो में धर्म ध्वजा लेकर केसरिया परिधानो डी जे कि मधुर संगीत पर नाचते गाते जयकारें लगाते हुए चल थे । जिससे सम्पूर्ण वातावरण भक्तिमय नजर आया। भव्य शोभायात्रा कार्यक्रम स्थल पहुंची वहां लगे विशाल पंडाल में विराट हिन्दू सम्मेलन का आयोजन हुआ कार्यक्रम का शुभारंभ संत महात्माओं द्वारा भारत माता कि तस्वीर के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर किया तत्पश्चात बागरा मंडल कार्यक्रम समिति द्वारा संत महात्माओं को माल्यार्पण, स्मृति चिन्ह भेंट पुजा देकर उनका बहुमान किया तत्पश्चात बच्चों द्वारा एक से बढ़कर एक सनातन संस्कृति से ओत-प्रोत धार्मिक कार्यक्रमों कि प्रस्तुति देकर सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह विभाग प्रचारक अनिल कुमार ने भी सनातन संस्कृति पर अपना उद्बोधन दिया कार्यक्रम में जागनाथ महादेव मठ के महंत महेंद्र भारती महाराज, रामदेव मंदिर नून के महंत रामपुरी महाराज, सारणेश्वर महादेव मंदिर के महंत रणछोड़पुरी महाराज, भैरवनाथ अखाड़ा डुडसी प्याऊ बागरा के योगी विक्रमनाथ महाराज के शिष्य महेशनाथ महाराज जैन साध्वीयों ने कार्यक्रम को पावन सानिध्यता प्रदान कि कार्यक्रम में बागरा मंडल के बागरा, सांथू, धानपुर, मोक,नारणावास एवं धवला से बडी संख्या में लोग शामिल हुए। कार्यक्रम को लेकर लोगों में जोश उत्साह एवं उमंग का माहौल देखा गया।













