राष्ट्रीय राजमार्ग 48 को जोड़ने वाले रास्ते पर कीचड़ और गंदगी का आलम, राहगीरों के लिए परेशानी का सबब

जे पी शर्मा

बनेड़ा – उपखण्ड मुख्यालय से बरण होकर राष्ट्रीय राजमार्ग 48 को जोड़ने वाले रास्ते पर बिच सड़क पर बने गड्ढे में भरे पानी के कारण वाहन चालक के साथ ही राहगीरों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मगर फिर भी प्रशासन द्वारा इस और ध्यान नही दिया जा रहा है। बरण गांव में मुख्य सड़क के क्षतिग्रस्त तथा सड़क पर गंदे पानी भरे हुए होने के प्रति दिन इस रास्ते पर से गुजरने वाले दुपहिया चौपहिया वाहन चालकों के साथ ही राहगीरों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ऐसा नहीं है।इस समस्या के बारे में अधिकारियो को बार बार अवगत करवाने के बाद भी जिम्मेदारो द्वारा इस समस्या की और ध्यान नही दिया जा रहा है।