भीलवाड़ा/बिजोलिया। बिजोलिया उप जिला अस्पताल से भीलवाड़ा के लिए सुमित्रा देवी / संजय कुमार को डिलेवरी के लिए रेफर किया, परन्तु रास्ते में महिला को प्रसव पीडा अत्यधिक होने के कारण गाड़ी को रास्ते में साईड पर रोक कर ई एम टी विश्वजीत सिंह ने तत्परता दिखाते हुए डिलेवरी सफलतापूर्वक करवाईं , जिसमें महिला व बच्चा दोनों को सुरक्षित महात्मा गांधी जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया। महिला व उसके परिजनों ने 108 स्टाफ का हाथ जोड़कर दिल से धन्यवाद दिया। सहयोग के लिए पायलेट विजेश खटीक भी साथ रहै।










