Homeभीलवाड़ाराष्ट्र नायकों को समर्पित विशाल रक्तदान शिविर में उमड़ा जनसैलाब, आमा में...

राष्ट्र नायकों को समर्पित विशाल रक्तदान शिविर में उमड़ा जनसैलाब, आमा में 73 यूनिट रक्त संग्रह

Published on

मंगरोप।ग्राम पंचायत आमा में रविवार को राष्ट्र नायकों को समर्पित विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन सहयोग सेवार्थ फाउंडेशन के तत्वावधान में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।शिविर का शुभारंभ सुबह 10 बजे दीप प्रज्वलन के साथ किया गया।कार्यकर्ता नंदलाल तेली ने जानकारी देते हुए बताया कि शिविर में कुल 73 यूनिट रक्तदान हुआ,जिसमें 21 रक्तदाताओं ने पहली बार रक्तदान कर मानवता की मिसाल पेश की।झुंझुनू से आए अशोक शर्मा ने 22वीं बार,दीनबंधु पाराशर ने 21वीं बार,शिव व्यास (रेणवास) ने 15वीं बार,भेरू नोरिया ने 13वीं बार,उपसरपंच संजय पांडिया ने 11वीं बार,रामप्रसाद वैष्णव ने 10वीं बार तथा विशाल पाराशर ने 8वीं बार रक्तदान किया।शिविर की विशेष उपलब्धि यह रही कि दुर्लभ रक्त समूह के 7 रक्तदाताओं ने भी रक्तदान किया। आयोजन में सहयोग करने वालों में रामप्रसाद वैष्णव,संजय पांडिया,भेरू नोरिया,शिव व्यास,महेंद्र सुवालका,विशाल पाराशर,ललित शर्मा गेंदलिया,विनोद पंडित,पप्पू वैष्णव,प्रकाश शर्मा जीत्या,पप्पू जाट,दीपक पांडे(फलौदी)सहित अन्य कार्यकर्ताओं का उल्लेखनीय योगदान रहा।इस अवसर पर रामचंद्र पुरोहित,कैलाश टेलर,भंवर गुर्जर,कन्हैयालाल रेगर,शिव पालड़िया,नवीन जोशी एवं राज राजेश्वर गाडरी उपस्थित रहे।शिविर के दौरान कार्यकर्ताओं ने भारत माता की जय,इंकलाब जिंदाबाद और रक्तदान–महादान जैसे नारों से रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन किया।अंत में सहयोग सेवार्थ फाउंडेशन के सचिव गोपालजी विजयवर्गीय ने सभी रक्तदाताओं,सहयोगकर्ताओं और उपस्थितजनों का आभार व्यक्त किया।

Latest articles

पुष्कर कलश यात्रा में चेन स्नैचिंग से हड़कंप, पांच महिलाएं बनीं शिकार; सुरक्षा-व्यवस्था पर गंभीर सवाल

(हरिप्रसाद शर्मा) पुष्कर/ अजमेर/स्मार्ट हलचल|धार्मिक नगरी पुष्कर में सोमवार को सनातनियों का महाकुंभ होगा...

हाईकोर्ट के पारित आदेश के बाद भी 87 कॉलोनियां अधर में, – आज 22 फरवरी को सड़कों पर उतरेगा जनसैलाब-प्रशासन की चुप्पी पर बड़ा...

शिवराज बारवाल मीना जयपुर/सांगानेर । स्मार्ट हलचल|राजधानी जयपुर के सांगानेर प्रताप नगर योजना क्षेत्र की...

आरटीआई में सूचना देने से इनकार : अनुसंधानाधीन प्रकरण का हवाला-30 दिन में अपील का विकल्प

शिवराज बारवाल मीना - रोजनामचा व सीसीटीवी फुटेज नहीं देने पर उठे सवाल-15 दिन में...

देवली–उनियारा (097) की अंतिम निर्वाचक नामावली प्रकाशित-कुल 2,94,090 मतदाता दर्ज

शिवराज बारवाल मीना टोंक/उनियारा।स्मार्ट हलचल|भारतीय निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार अर्हता दिनांक 01.01.2026 के संदर्भ में...

More like this

बलाई मेघवंशी समाज का प्रथम सामूहिक विवाह सम्मेलन एवं छात्रावास उद्घाटन समारोह ने रचा इतिहास

पंकज पोरवाल भीलवाड़ा|स्मार्ट हलचल|भीलवाड़ा में बलाई मेघवंशी समाज ने एक ऐसा स्वर्णिम अध्याय लिखा, जिसे...

मेवाड़ चेम्बर भवन में आयोजित हुई निर्यात संभावनाओं पर कार्यशाला

पंकज पोरवाल भीलवाड़ा की विशेषता कम मार्जिन पर बड़े स्तर पर उत्पादन करना है: डॉ....

ग्राम पंचायत गुंदली के बासड़ा गांव में उद्घाटन करने पहुंचे विधायक बासड़ा ग्राम पंचायत नहीं बनने पर जताया ग्रामीणो ने विरोध

गुरला:- भीलवाड़ा के रायपुर सहाड़ा विधानसभा सभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत गुदंली के बासड़ा...