Homeभीलवाड़ारतनपुरा में सड़कें बदहाल, 10 दिन में टूटकर बिखरी निर्माण गुणवत्ता पर...

रतनपुरा में सड़कें बदहाल, 10 दिन में टूटकर बिखरी निर्माण गुणवत्ता पर उठे सवाल

Published on

भीलवाड़ा ।जिले की तहसील जहाजपुर अंतर्गत गांव रतनपुरा, पंचायत मनोहरपुरा एवं नवगठित पंचायत हंसेड़ा क्षेत्र में सड़कों की हालत बेहद खराब हो गई है। ग्रामीणों का आरोप है कि यहां हाल ही में बनाई गई सड़कें मात्र 10 दिन में ही टूटकर बिखर गईं, जिससे निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। ग्रामीणों के अनुसार सड़क निर्माण में घटिया सामग्री और लापरवाही के चलते सड़क जगह-जगह से उखड़ गई है। इससे गांव के लोगों को रोजाना आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि सड़क की खराब स्थिति के कारण स्कूल जाने वाले बच्चों, मरीजों, बुजुर्गों और किसानों को सबसे ज्यादा दिक्कत हो रही है।
ग्रामीणों का कहना है कि बरसात के मौसम में हालात और भी बदतर हो जाते हैं, क्योंकि सड़क पर बने गड्ढों में पानी भर जाता है और दुर्घटना की आशंका बढ़ जाती है। लोगों का आरोप है कि वर्षों से यही स्थिति बनी हुई है, लेकिन जिम्मेदार जनप्रतिनिधि और अधिकारी कोई ठोस कदम नहीं उठा रहे।
ग्रामीणों ने बताया कि उन्होंने कई बार संबंधित विभाग और प्रशासन को समस्या से अवगत कराया, लेकिन अब तक कोई सुनवाई नहीं हुई। लोगों का कहना है कि विकास कार्यों के नाम पर केवल कागजी खानापूर्ति की जा रही है, जबकि जमीनी स्तर पर स्थिति बेहद खराब है।
अब ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि सड़क निर्माण की निष्पक्ष जांच कराई जाए और दोषी ठेकेदार/जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की जाए। साथ ही क्षेत्र में मजबूत और टिकाऊ सड़क निर्माण कराया जाए, ताकि भविष्य में ऐसी लापरवाही दोबारा न हो।

 

Latest articles

केन्द्रीय विद्यालय, एकलिंगद छावनी में एक माह का समग्र योग चिकित्सा शिविर आयोजित

उदयपुर। स्मार्ट हलचल|केन्द्रीय विद्यालय, एकलिंगद छावनी में Indian Yoga Association, उदयपुर चैप्टर के अध्यक्ष...

मेवाड़ विश्वविद्यालय में मान्यता विवाद के बीच हिंसक झड़प

गंगरार।स्मार्ट हलचल|मेवाड़ विश्वविद्यालय में एएनएम और जीएनएम नर्सिंग पाठ्यक्रम की मान्यता को लेकर चल...

बानसूर विधायक देवीसिंह शेखावत की अनुशंसा पर भूपसेड़ा में आधुनिक पुस्तकालय के लिए 10 लाख स्वीकृत

बानसूर।स्मार्ट हलचल|कस्बें के निकटवर्ती ग्राम भूपसेड़ा स्थित अंबेडकर भवन परिसर में आधुनिक पुस्तकालय निर्माण...

समर प्रताप तिवारी ने बढ़ाया क्षेत्र का गौरव

बानसूर। स्मार्ट हलचल|निकटवर्ती हरसोरा निवासी समर प्रताप तिवारी पुत्र शशिकांत तिवारी ने जेईई-मेन प्रथम...

More like this

खेल प्रकोष्ठ में नई जिम्मेदारी: रफ़ीक़ बिसायती बने भीलवाड़ा जिलाध्यक्ष, रायला में हुआ भव्य स्वागत

भीलवाड़ा (लकी शर्मा)।भीलवाड़ा को भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस राजस्थान के खेल प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष...

भाजपा के सातों विधानसभाओं के संयोजकों एवं सह संयोजकों की घोषणा

भीलवाड़ा 19 फरवरी। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार भाजपा जिलाध्यक्ष प्रशांत...