Homeभीलवाड़ामांडलगढ़ नगरपालिका क्षेत्र में मांग के अनुरूप नही मिल रहा है राशन,उपभोक्ता...

मांडलगढ़ नगरपालिका क्षेत्र में मांग के अनुरूप नही मिल रहा है राशन,उपभोक्ता परेशान,Ration is not available in Mandalgarh


मांडलगढ़ नगरपालिका क्षेत्र में मांग के अनुरूप नही मिल रहा है राशन,उपभोक्ता परेशान

मांडलगढ़।स्मार्ट हलचल/नगरपालिका क्षेत्र में वर्तमान समय मे चार राशन डीलर नियुक्त है लेकिन इन्हें उपभोक्ताओं की मांग के अनुरूप गेंहू का कोटा नही मिलने के चलते इन राशन की दुकानों पर आने वाले उपभोक्ताओं को बिना गेंहू लिए निराश होकर लौटना पड़ा रहा है। वही नगरपालिका क्षेत्र के आसपास के गांवों में स्थित राशन डीलरों के यहां होड़ा, सराणा,बीगोद, त्रिवेणी आदि राशन डीलर के यहां जाकर अपना राशन लेने के लिए विवश होना पड़ रहा है। जिला रसद विभाग द्वारा पालिका क्षेत्र के राशन डीलर द्वारा समस्या से अवगत कराएं जाने के बावजूद अभी तक राशन डीलरों की मांग के अनुरूप गेंहू का आवंटन नही होने से आएदिन राशन की दुकानों पर उपभोक्ता लड़ाई-झगड़े पर उतारू हो रहे है। जिला रसद विभाग अधिकारी मामले को गम्भीरता से लेकर नगरपालिका में चल रही छः पॉश मशीनों के अनुरूप मांग के अनुसार राशन सामग्री भेजकर समस्या का समाधान कराए ताकि उपभोक्ताओं को समय पर राशन सामग्री वितरित की जा सके।

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
news paper logo
RELATED ARTICLES