Homeभीलवाड़ारात्रि जागरण में गई महिला को जहरीले जानवर काटा, हुई मौत

रात्रि जागरण में गई महिला को जहरीले जानवर काटा, हुई मौत

जहाजपुर (आज़ाद नेब) रात्रि जागरण में गई महिला को जहरीले जानवर के काटने से मौत हो गई। शक्करगढ थाना अधिकारी श्रद्धा शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि थाना क्षेत्र के खजूरी गांव मे परिवार मे शादी सम्पन्न होने के बाद कुल देवता के यहां (खेत पर) रात्री जागरण के दौरान शौच करने के लिए गई उस समय महिला लाड़ देवी (60) पत्नी रामेश्रवर नाई को सांप ने काट लिया जिससे उसकी मौत हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक महिला के शव का पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की मोर्चरी लाकर मृतका का पोस्टमार्टम करा शव परिजनों को सूपुर्द किया और परिजनों की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
news paper logo
RELATED ARTICLES