नैनवा रोड स्थित रावणा राजपूत सामूहिक भवन से जुड़ा मामला

स्मार्ट हलचल|बूंदी जिले में रावणा राजपूत समाज के सामुदायिक भवन को कुंछ लोगो द्वारा असवैधानिक तरीके से बचने का आरोप लगाया है।दोनों पक्षों को समझौता वार्ता के लिए कोतवाली पुलिस थाना बुलाया गया था। मगर पुलिस थाना में आरोपी पक्ष के नहीं पहुंचने से कोई वार्ता, नहीं हो पाई।प्रथम पक्ष सर्व रावणा राजपूत के प्रतिनिधियों ने भंवर सिंह पुत्र कन्हैया माटुंगा निवासी, रमेश सिंह पुत्र मदन सिंह निवासी पुराना माटुंगा रोड बूंदी, नरेंद्र सिंह पुत्र दुर्गा सिंह निवासी पावर हाउस की गली नैनवा रोड, सत्यनारायण सिंह कल्याण सिंह निवासी गुरु नानक कॉलोनी बूंदी उक्त लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट एवं पुलिस के द्वारा उचित कार्यवाही की मांग की है

उक्त व्यक्तियों को पाबंद कर प्रकरण का निस्तारण की मांग की है ओर साथ ही एक महीने में निस्तारण नहीं होने पर समस्त रावणा राजपूत समाज द्वारा उग्र आंदोलन करने को भी कहा गया है।

इस दौरान रावणा राजपूत समाज प्रतिनिधि शंभू सिंह सोलंकी सहित समाज बंधु गण मान्य लोग मौजूद रहे।