रमेश चंद्र डाड
आकोला|स्मार्ट हलचल|सिंगोली श्याम मंदिर परिसर स्थित रावणा राजपूत धर्मशाला में रविवार को आयोजित हुई । सम्मेलन के संयोजक कालू सिंह मेहताजी का खेड़ा ने बताया कि बैठक में धर्मशाला नवनिर्माण पर खर्च हुए12 लाख 18 हजार 90 रुपए का समायोजन किया गया । जोगणिया माता तीर्थ स्थल पर आखा तीज 20 अप्रैल सोमवार को आयोजित सामूहिक विवाह सम्मेलन पर चर्चा करते हुए विवाह योग्य 5 जोड़ो का पंजीयन किया गया । इस अवसर पर समाज द्वारा भाजपा नंदराय मंडल अध्यक्ष प्रकाश चंद्र सांगावत का माल्यार्पण कर सरोपाव बँधा स्वागत किया । सांगावत ने विधायक गोपाल खंडेलवाल से संपर्क कर विधायक मद से ₹5 लाख की घोषणा धर्मशाला निर्माण के लिए की बैठक में जगदीश सिंह ,गोपाल सिंह सांखला,सत्यनारायण सिंह चौहान ,कालू सिंह ,नारायण सिंह, भेरु सिंह, देवी सिंह ,बालू सिंह देवड़ा , नंद सिंह , गोवर्धन सिंह ,गोपी सिंह ,गणेश सिंह सहीत समाज के प्रबुद्ध जन उपस्थित थे।










