दीपक राठौर
बिजौलियाँ|स्मार्ट हलचल।सीताकुंड महादेव में सोमवार को रावणा राजपूत समाज की बैठक आयोजित की गई। बैठक में तहसील अध्यक्ष का चुनाव किया गया। जिला अध्यक्ष नरेंद्र सिंह गुढ़ा व बिजौलियां नगर अध्यक्ष संजय सिंह चौहान की मौजूदगी में सर्वसम्मति से बिजौलियां निवासी राजेंद्र सिंह तंवर को बिजौलियां तहसील अध्यक्ष चुना गया।समाजजनों द्वारा तंवर का साफा पहना कर व माल्यार्पण कर स्वागत किया।इस दौरान भंवर सिंह,भानुप्रताप सिंह,मिठू सिंह,विक्रम सिंह,बाबू सिंह,धर्म सिंह पंवार, घनश्याम कानावत, अमर सिंह राणावत, शंभू सिंह शक्तावत,माधव सिंह तंवर,मुकेश सिंह सांखला, धर्मसिंह कानावत, समेत राणा जी का गुढ़ा, कास्या, भोपतपुरा, खेराड़िया, मालका खेड़ा, धनवाड़ा, मांगटला, दलसिंह जी का खेड़ा, जलिन्द्री और रामपुरिया से आए समाजजन बड़ी संख्या में मौजूद रहे।
