मुकेश खटीक
मंगरोप।रावणा राजपूत समाज की सभा रविवार को नोहरे में आयोजित हुई।इसमें समाज की पुरानी कार्यकारिणी को बदलकर नई कार्यकारिणी बनाई गई।सभी पदों पर सर्वसम्मति से नियुक्ति की गई।समाज के सभी बंधुओं की उपस्थिति में यह निर्णय लिया गया।नई कार्यकारिणी को समाज की दिशा तय करने,नियम बनाने और समाज को आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी दी गई।सभा में राजू सिंह और हीरा सिंह पुरावत को अध्यक्ष बनाया गया।उपाध्यक्ष पद पर कैलाश सिंह और नन्द सिंह तंवर को जिम्मेदारी दी गई।कोषाध्यक्ष के रूप में राजू सिंह और नन्द सिंह को चुना गया।सचिव पद पर कमल सिंह और नारायण सिंह को नियुक्त किया गया।प्रवक्ता की जिम्मेदारी राहुल सिंह और रूप सिंह पुरावत को दी गई।मीडिया प्रभारी के रूप में कान सिंह पुरावत और रतन सिंह को चुना गया।संगठन मंत्री पद पर प्रभु सिंह और रामचंद्र सिंह को नियुक्त किया गया।सभा में समाज के विकास और एकजुटता पर जोर दिया गया।सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों ने समाज के हित में कार्य करने का संकल्प लिया।